Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi भारत में Redmi 12 5G के साथ 1 अगस्त को लॉन्च करेगा X सीरीज के स्मार्ट टीवी, जानें डिटेल्स

    By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 05:34 PM (IST)

    Xiaomi भारत में 1 अगस्त को Redmi 12 5G Redmi Watch 3 Active के साथ X सीरीज के स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाला है। कंपनी के X सीरीज के स्मार्ट टीवी 4K स्क ...और पढ़ें

    Xiaomi Smart TV X series to launch August 1 in India along with redmi 12 5g.
    Xiaomi Smart TV X series to launch August 1 in India along with redmi 12 5g.

    HighLights

    1. Xiaomi 1 अगस्त को लॉन्च करेगा X सीरीज के स्मार्ट टीवी
    2. Redmi के अपकमिंग टीवी में मिलेगा 4k डिस्प्ले
    3. Redmi 12 5G और Redmi Watch 3 Active भी होंगे लॉन्च

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अगले महीने भारत में कई डिवाइस लॉन्च करने वाला है। कंपनी के अपकमिंग लॉन्च इवेंट 1 अगस्त को आयोजित होना है, जिसमें Redmi 12 5G और Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच के साथ वह X सीरीज के स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाला है। संभव है कि X सीरीज के सभी टीवी 4K डिस्प्ले के साथ पेश किए जाएंगे।

    Xiaomi ने साफ किया है कि अपकमिंग X सीरीज स्मार्ट टीवी बड़े और बोल्ड डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही अपकमिंग टीवी बेजल-लेस डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। फिलहाल इन स्मार्ट टीवी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    Redmi 12 5G

    Xiaomi के इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अफोर्डेबल Redmi 12 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.79 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

    रेडमी का यह फोन Mediatek के Helio G88 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 8GB तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी का यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया जाएगा। इसकी मदद से यूजर्स फोन की स्टोरेज बढ़ा पाएंगे। अपकमिंग Redmi 12 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 14 पर रन करेगा।

    खबरें और भी

    Redmi Watch 3 Active

    Xiaomi 1 अगस्त को Redmi 12 5G स्मार्टफोन के साथ Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी। Redmi की यह अपकमिंग स्मार्टवॉच स्लीक मैटेलिक फिनिश के साथ आएगी। इस वॉच में यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

    इसके साथ ही वॉच 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, 200+ वॉच फेस का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज में 12 दिनों का बैकअप ऑफर करेगी।