Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samsung Galaxy Z Flip 5 को मिलेगी जोरदार टक्कर, Xiaomi जल्द ला रहा है अपना डिवाइस

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:30 AM (GMT+05:30)

    हाल ही में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च किए थे जिसमें Samsung Galaxy Z Flip और गैलेक्सी Samsung Galaxy Z Fold 5 शामिल है। ये डिवाइस सैमसंग के ...और पढ़ें

    Samsung Galaxy Z Flip 5 को मिलेगी जोरदार टक्कर, Xiaomi जल्द ला रहा है अपना डिवाइस
    Samsung Galaxy Z Flip 5 को मिलेगी जोरदार टक्कर, Xiaomi जल्द ला रहा है अपना डिवाइस

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही में चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने चीन में अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flod 3 को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सबसे पतला बुक-स्टाइल फोल्डेबल है जो जल्द ही चीन में उपलब्ध होगा।

    Xiaomi ने यह भी कहा कि लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होगा। अब, कंपनी एक क्लैमशेल-स्टाइल फ्लिप फोल्डेबल फोन भी विकसित कर रही है।

    2024 में Xiaomi का फ्लिप स्मार्टफोन

    • नई मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से Xiaomi का फ्लिप स्मार्टफोन 2024 में चीन में लान्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन चीन के बाहर के भी अपनी जगह बना सकता है।
    • रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को Xiaomi Mix Flip के नाम से पेश कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- 12GB रैम 50MP कैमरा के साथ जल्द पेश होगा Xiaomi का धांसू फोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर; कीमत होगी बजट में फिट

    Xiaomi फ्लिप फोल्डेबल फोन के डिटेल्स

    • रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 2311BPN23C के साथ IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। इस डेटाबेस ने स्मार्टफोन को मिक्स फ्लिप के नाम ले लिस्ट किया गया है।
    • इससे पहले इस फ्लिप स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर भी साझा किए गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कैमरा में Xiaomi 11 Ultra के फीचर्स हो सकते हैं।
    • बताया जा रहा है कि इस फोन में फ्लिप फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरा सेंसर मिल सकते है। एक कैमरे में 3X टेलीफोटो जूम होने की उम्मीद है।

    • मिक्स फ्लिप स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट हो सकता है। अन्य Xiaomi फोल्डेबल फोन की तरह, फ्लिप फोन में भी समान डिजाइन प्रोफाइल होने की उम्मीद है।
    • बता दें कि कंपनी ने अब तक इस स्मार्टफोन की कोई जानकारी नहीं दी है और रिपोर्ट में फोन के बारे में कोई विशेष जानकारी या फीचर का भी खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लिप-फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल Xiaomi मिक्स फोल्ड 4 के साथ लॉन्च होगा।

    खबरें और भी