गफ ने मारिया सकारी को रौंदकर अमेरिका को सेमीफाइनल में पहुंचाया
कोको गफ के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका ने युनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गफ ने मारिया सकारी को सिंगल्स में हराकर अमेरिका को बढ ...और पढ़ें

डिजिटस डेस्क। कोको गफ ने ग्रुप चरण के एक मैच में हार को पीछे छोड़कर बुधवार को शानदार प्रदर्शन करके अपने सिंगल्स और डबल्स मैच जीते, जिससे मौजूदा चैंपियन अमेरिका ने यूनान को 2-1 से हराकर युनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
गफ ने मारिया सकारी को 6-3, 6-2 से हराकर अमेरिका को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, टेलर फ्रिट्ज पुरुष सिंगल्स में स्टेफानोस सिटसिपास से वह 6-4, 7-5 से हार गए। गफ ने इसके बाद क्रिश्चियन हैरिसन के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में सिटसिपास और सकारी को 4-6, 6-4, 10-8 से हराकर अमेरिका की सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।
कोको गफ ने अमेरिका को सेमीफाइनल में पहुंचाया
विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गफ को इससे पहले ग्रुप चरण की अपने आखिरी सिंगल्स मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वह विश्व में 42वें नंबर की खिलाड़ी जेसिका बौ•ाास मानेरो से 6-1, 6-7 (3), 6-0 से हार गईं थी।
लेकिन फ्रिट्ज ने अपना सिंगल्स मैच जीता तथा गफ और हैरिसन ने मिक्स्ड डबल्स में जीत हासिल करके अमेरिकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। सिडनी में खेले जा रहे मैचों में ह्यूबर्ट हुरकाज और इगा स्वियातेक ने अपने अपने सिंगल्स मैच जीतकर पोलैंड को नीदरलैंड्स पर 2-0 की बढ़त दिलाई और ग्रुप एफ से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। क्वार्टर फाइनल में पोलैंड का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होने की संभावना है।