Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: टेबल टेनिस में Rohan और Rutuja की जोड़ी ने मचाया धमाल, चीनी ताइपे को पछाड़ जीता गोल्ड मेडल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 01:23 PM (IST)

    एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने शानदार प्रर्दशन करते हुए अपनी झोली में गोल्ड मेडल डाला है। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ...और पढ़ें

    रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनस में गोल्ड मेडल जीता। फोटो- एक्स से साभार
    रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनस में गोल्ड मेडल जीता। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारत ने टेबल टेनिस में इतिहास रचा
    2. रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनस में गोल्ड मेडल जीता
    3. भारत के मेडल की कुल संख्या 35 हो गई है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने अपने खाते में एक और गोल्ड मेडल डाला है। भारतीय टेनिस जोड़ी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीन के हांगझू में आयोजित 2023 शानदार प्रर्दशन किया। दोनों ने चीनी ताइपे त्सुंग-हाओ हुआंग और एन-शुओ लियांग की जोड़ी को एक रोमांचक फाइनल में हराया है।

    रुतुजा ने वापसी ने दिलाई जीत-  

    रुतुजा ने पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने शुरुआती सेट में संघर्ष किया और लगभग आधे घंटे में 2-6 से हार गया। इसके बाद दूसरे सेट में भारत जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। रुतुजा की मैच में वापसी ने ही भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

    बोपात्रा का यह दूसरा मेडल-

    भारत ने तीसरे सेट में अपनी स्पीड को बरकरार रखा, जिसके चलते निर्णायक फैसले में भारत ने मुकाबले को टाई-ब्रैक किया। भारत पहले सेट में 2-6 से चीनी लाइपे से हार गया। चीनी ताइपे को 2-6, 6-3, 10-4 के स्कोर के साथ हराकर अपनी जीत हासिल की। एशियाई खेलों में यह बोपान्ना का दूसरा मेडल था। 

    बोपन्ना का दूसरा मेडल-

    जकार्ता में भारतीय टेनिस दिग्गज रोहन बोपन्ना ने जकार्ता 2018 में पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, रुतुजा के लिए यह एशियाई खेलों का पहला मेडल है। साथ ही 2023 एशियाई खेलों में टेनिस में भारत का दूसरा मेडल है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- Asian Games: सातवें दिन भी निशानेबाजों ने खोला भारत का खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में लगाया सिल्वर निशाना

    मिक्स्ड डबल्स में भारत का तीसरा मेडल-

    इससे पहले रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जेसन जंग और यू-हसिउ सू जोड़ी से फाइनल में हारने के बाद पुरुष डबल्स में सिल्वर मेड अपनी झोली में डाला था। दोहा 2006 में लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की जीत के बाद एशियाई खेलों में मिक्स्ड डबल्स में यह भारत का तीसरा मेडल है।

    भारत की पदक तालिका-

    भारत के अब तक 9 गोल्ड के साथ एशियाई खेलों में कुल 35 मेडल हो गए, जिसमें 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिव हैं। भारत प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

    ये भी पढ़ें:- Asian Games: टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ी ने खोला खाता, Ramkumar और Saketh की जोड़ी ने जीता सिल्वर मेडल