Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेशनल बैंक ओपन से बाहर हुए Carlos Alcaraz, टॉमी और एलेक्स ने सेमीफाइनल में ली एंट्री

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 09:25 PM (GMT+05:30)

    अमेरिका के टामी पाल ने शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी और विंबलडन चैंपियन कार्लोस अलकराज को और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने दूसरे वरीयता प्राप्त डेनि ...और पढ़ें

    नेशनल बैंक ओपन से बाहर हुए अल्कराज फोटो- ट्विटर
    नेशनल बैंक ओपन से बाहर हुए अल्कराज फोटो- ट्विटर

    HighLights

    1. नेशनल बैंक ओपन से बाहर हुए अल्कराज
    2. अमेरिका के टॉमीपॉल ने अल्कराज को हराया
    3. टॉमी और एलेक्स ने सेमीफाइनल में ली एंट्री

    नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के टामी पाल ने शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी और विंबलडन चैंपियन कार्लोस अलकराज को और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने दूसरे वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    पाल से हारे अलकराज-

    पाल ने 20 वर्षीय स्पेनिश स्टार अलकराज को 6-3, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी जबकि डि मिनौर ने मेदवेदेव को 7-6 (7), 7-5 से हराया। पाल का सामना सातवें वरीय यानिक सिनर और फ्रांस के गेल मोंफिल्स के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। वहीं डि मिनौर की भिड़ंत स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविक फोकिना से होगी जिन्होंने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनल्ड को शुरुआती क्वार्टर फाइनल में 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।