Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भांबरी-गोरानसन की जोड़ी का शानदार आगाज, सीधे सेटों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उ ...और पढ़ें

    भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    डिजिटल डेस्क। भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सोमवार को एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में सीधे सेटों में जीत हासिल करके पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

    भांबरी और गोरानसन ने पहले दौर के मैच में अजीत राय और जीन जूलियन रोजर की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली जोड़ी को 6-3 6-2 से हराया।

    भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    भांबरी और गोरानसन ने पूरे मुकाबले के दौरान शानदार तालमेल और नियंत्रण का प्रदर्शन किया। भांबरी और गोरानसन की जोड़ी ने अपनी सर्विस पर दबदबा बनाए रखा और महत्वपूर्ण ब्रेक पाइंट लेकर मैच को एक घंटे से कुछ अधिक समय में ही समाप्त कर दिया।

    इस तरह से उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले अपनी शानदार फार्म का भी सबूत पेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मुकाबले में चार ब्रेक प्वाइंट में से तीन को बचाया और अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस को चार बार तोड़ा। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण है।