विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोगा के कॉलेज में ‘मुन्नाभाइयों’ को ब्लूटूथ से करवाया पेपर, पुलिस ने ‘सर्किट’ को पकड़ा; जुराबों में छिपाए थे फोन

Published: Tue, 10 Jun 2025 11:02 AM (IST)

मोगा में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां कॉलेज के विद्यार्थियों को ब्लूटूथ के माध्यम से सामूहिक रूप से ...और पढ़ें

गुरूनानक कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की जांच करते हुए पुलिस पार्टी। सौ. जागरण संवाददाता
गुरूनानक कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की जांच करते हुए पुलिस पार्टी। सौ. जागरण संवाददाता

जागरण संवाददाता, मोगा। बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्नाभाई’ कई लोगों ने देखी होगी। इसमें मुन्नाभाई (अभिनेता संजय दत्त) कक्षा में बैठकर परीक्षा दे रहा होता है और दूसरी ओर से उसका दोस्त सर्कट (अभिनेता अरशद वारसी) एक डॉक्टर की मदद से संजय दत्त को ब्लूटूथ के जरिए नकल करवाकर पेपर हल करवाता है।

ठीक उसी तरह ब्लूटूथ के जरिए नकल करवाने का मामला मोगा में भी पहली बार सुर्खियों में आया है। खास बात यह है कि यहां नकल सामूहिक रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों को करवाई जा रही थी।

पंजाब में यह पहला मामला है

ब्लूटूथ से गुरु नानक कॉलेज की परीक्षा में नकल करवाने का पंजाब का पहला मामला माना जा सकता है। कालेज में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ की दूसरे सेमेस्टर की सोमवार दोपहर के समय ली जा रही परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करवाई जा रही थी।

डिप्टी कमिश्नर (डीसी) सागर सेतिया ने इसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की। उन्होंने मौके पर जांच की तो नेचर पार्क बैठकर ब्यूटुथ से नकल करवा रहे एक युवक को हिरासत में लिया। बाद में परीक्षा केंद्र में तीन विद्यार्थियों की चेकिंग की गई तो तीनों के पास ब्लूटूथ डिवाइस मिली।

उन्होंने मोबाइल फोन जुराबों में छुपाए हुए थे। तीन विद्यार्थियों की चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में पहुंची प्रिंसिपल ने डीसी की ओर से जांच करने आई टीम का विरोध किया। उन्होंने बच्चों की चेकिंग से उन्हें रोक दिया और खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस नेचर पार्क से हिरासत में लिए युवक को थाना सिटी-एक में ले गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।