Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए नीदरलैंड निवासी दंपती, जांच के बाद छोड़ा गया

    Updated: Thu, 29 May 2025 07:32 AM (GMT+05:30)

    महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। नीदरलैंड के रहने वाले ये पति-पत्न ...और पढ़ें

    एसएसबी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। जागरण
    एसएसबी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। जागरण

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिक हिरासत में
    2. नीदरलैंड के पति-पत्नी से पूछताछ
    3. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर खुर्द (महराजगंज)। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे चटिया गांव में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया । पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नीदरलैंड निवासी रसीदन और मो दानिफ के रूप में हुई। दोनो पति-पत्नी हैं। जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।

    सूचना के आधार पर एसएसबी शीतलपुर और कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी शहजाद के घर पर छापेमारी की, जहां से दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वैध पासपोर्ट के जरिए नीदरलैंड के हौलेन से मुंबई आए। फिर गोरखपुर होते हुए चटिया गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे भारत घूमने के उद्देश्य से आए हैं।

    शहजाद ने खुलासा किया कि ये दोनों एक साल पहले भी गांव आ चुके हैं। पुलिस और एसएसबी संदिग्ध गतिविधियों के संदर्भ में गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में विदेशी नागरिकों के दस्तावेज वैध पाए गए, लेकिन उनके सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूदगी सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    उनके भारत आने के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रभारी कोतवाल प्रणव ओझा ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास वैध कागजात मिले हैं। वह भारत में घूमने के उद्देश्य से आए हैं। इनका पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज थाने में जांच के लिए रखा गया है। फिलहाल इन्हें छोड़ दिया गया है। वह सीमावर्ती चटिया गांव में अपने परिचित के यहां ठहरे हैं।

    खबरें और भी