विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Pakistan Tension: निर्यात रुकने से मसालों की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, पढ़ें क्या कहते हैं दुकानदार

Published: Sat, 10 May 2025 03:22 PM (IST)

भारत-पाकिस्तान व्यापार प्रतिबंध के कारण आगरा के बाजार में मेवा और सेंधा नमक के दामों में उछाल आया है। निर्यात ...और पढ़ें

दुकान पर रखी मेवा और लौंग की फाेटो।
दुकान पर रखी मेवा और लौंग की फाेटो।

HighLights

  1. अंजीर के दाम 100, मुनक्का पर 50, छुआरे पर 30 रुपये बढ़े
  2. जीरा, लोंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च के दाम घटे
  3. बाजार में सभी सामान की तीन महीने से अधिक की है उपलब्धता

जागरण संवाददाता, आगरा। भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर रोक लगाने और तनाव के कारण बाजार पर असर पड़ने लगा है। निर्यात नहीं होने के कारण कुछ मसालों के दाम काफी घट गए हैं, लेकिन पाकिस्तान से आने वाली मेवा के मूल्यों ने उछाल मार दी है।

वहीं व्यापारियों द्वारा माल रोकने, कालाबाजारी के चलते सेंधा नमक के दामों में ढाई गुणा की वृद्धि हो गई है। 50 किलोग्राम साबुत नमक का कट्टा जो 1100 रुपये का था, वह 2500 रुपये पहुंच गए थे। वहीं पिसे हुए सेंधा नमक पर 20 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है, जिससे मूल्य 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

पाकिस्तान के लाहौर से सेंधा नमक भारत आता है। इसके साथ ही मुनक्का, अंजीर, छुआरा भी भारत आता है। बाजार में सभी वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। तीन महीने तक अगर बाहर से सामान नहीं आता है तब भी मेवा, मसाले, नमक सहित दूसरे खाद्यान्न की मुश्किल नहीं होगी। वहीं ऐसे में कुछ कालाबाजारी करने वालों ने मूल्यों में इजाफा कर दिया है। थोक में आने वाला सामान विक्रेताओं को बढ़े हुए दामों में मिल रहा है। वहीं उपलब्धता कम होने का भय भी दिखाया जा रहा है।

दुकान पर रखी मेवा।

दामों पर पड़ रहा असर

कुछ फुटकर विक्रेताओं ने भी पुराने दामों पर भरे हुए सामान के बढ़े हुए दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं। वहीं निर्यात नहीं होने के कारण जीरा, बड़ी इलायची, हरी इलायची, काली मिर्च, लोंग आदि के मूल्यों में 30 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि हो गई है। सेंधा नमक की मांग तेजी से बढ़ने, ग्राहकों के भंडारण करने से मूल्य साबुत के ढाई गुणा और पिसे हुए के डेढ़ गुणा तक बढ़ गए हैं।

मसाला पहला का मूल्य घटे मूल्य

जीरा 300 270 रुपये

बड़ी इलायची 2000 1800 रुपये

लोंग 950 850 रुपये

कालीमिर्च 800 750 रुपये

हरी इलायची 3800 3500 रुपये

मेवा पहले का मूल्य बढ़े मूल्य

मुनक्का 600 650 रुपये

अंजीर 1000 1100 रुपये

छुआरा 200 230 रुपये (नोट: सभी मूल्य प्रति किलोग्राम)

सेंधा नमक के मूल्यों में बड़ी वृद्धि हुई है। मेवा के दाम बढ़े हैं, जबकि मसालों के दाम में कमी आई है। ग्राहकों द्वारा खरीद बढ़ा दी गई है, जिससे बाजार पर असर पड़ रहा है। अशोक लालवानी, कविता ड्राइफ्रूट्स एंड स्पाइस, एमजी रोड

बाजार पर किसी तरह के सामान की कमी नहीं है। लोग आवश्यकता अनुसार ही माल खरीदें। खरीद बढ़ने से मूल्यों पर असर पड़ता है। मसाले के दाम घट रहे हैं। मेवा, सेंधा नमक में तेजी आ रही है। अजय अग्रवाल, मदनलाल पंसारी बेलनगंज 

ये भी पढ़ेंः नैनीताल जा रहे तजाकिस्तान के दंपती की कार ट्रैक्टर से टकराई, पत्नी की मौत पति घायल; भारत घूमने का था प्लान

ये भी पढ़ेंः हाईवे पर चलती कार में दो सहेलियों से दरिंदगी... एक किशाेरी से गैंगरेप, विरोध करने पर दूसरी को फेंका; मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।