Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद, आगरा में पकड़े गए तस्कर; शिवपुरी से शिकार कर लाए थे बेचने के लिए

    By Amit Shukla Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:15 PM (GMT+05:30)

    आगरा में वन विभाग ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद किए हैं। ये तस्कर शिवपुरी से खाल लाकर दिल्ली-हरियाणा में ...और पढ़ें

    आगरा में तस्करों से बरामद तेंदुओं की खाल।

    आगरा में तस्करों से बरामद तेंदुओं की खाल।

    HighLights

    1. आगरा के सैंया में वन विभाग ने चार तस्करों को दबोचा।

    2. शिवपुरी से लाकर दिल्ली-हरियाणा में बेचने की तैयारी थी।

    संवाद सूत्र, सैंया (आगरा)। तेंदुओं का शिकार कर उनकी खाल और सिर को बाजार में बेचा जा रहा है। ये घरों के ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। थाना सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए चार तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद हुए हैं।

    गुरुवार शाम करीब 7: 30 बजे मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने थाना सैंया के आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में बैठे चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 तेंदुए की खाल व सिर बरामद किया है

    वन रेंजर खेरागढ़ सम्यक सिंह केन व विशाल सिंह रेंजर फतेहाबाद ने टीम के साथ तस्करों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी। गुरुवार शाम को मुखबिर की सूचना पर उक्त लोगों को पकड़ लिया। ततपश्चात सैंया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों व बरामद समान को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोगीराम, भगत सिंह, सतपाल व गब्बर बताया तथा उक्त आरोपियों ने बताया कि तेंदुए की खाल को शिवपुरी मध्यप्रदेश से लेकर आते हैं। तथा इसको दिल्ली, हरियाणा आदि अन्य राज्यों में बेचते हैं।

    रेंजर खेरागढ़ ने बताया कि टीम दो दिन से आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। बुधवार रात्रि टीम को आरोपियों के होटल में रुकने की जानकारी मिली। टीम के एक व्यक्ति ने आरोपियों के बगल वाला कमरा किराए पर लिया व उस पर निगाह रखे हुए था। गुरुवार शाम आरोपी होटल से बाहर जाने की फिराक में थे, तभी टीम ने धर दबोचा। 

    खबरें और भी