यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Crime News: घर का सामान लेने के लिए निकली बालिका को अगवा कर हैवानियत; हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
Agra Crime News In Hindi घर से बाहर निकली 11 वर्षीय बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना एत्माद्दौला क्षेत्र की है लड़की घर से काम से ...और पढ़ें

HighLights
- घर आए स्वजन को बदहवास हालत में मिली बालिका
- पिता ने दी आरोपित के खिलाफ तहरीर
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के एत्माद्द़ौला इलाके में भाई दूज पर घर से निकली 11 वर्षीय बालिका दरिंदगी का शिकार हो गई। बस्ती के युवक ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया।
घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपित अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी बालिका
एत्माद्दौला की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका बुधवार को भाई दूज पर अपनी मां के साथ मामा के घर दौज करने के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बालिका सामान लेने के लिए घर से निकलकर पास की दुकान पर जाने लगी। उसे आरोपित अरविंद ने रास्ते में दबोच लिया। उसे पास के निर्माणाधीन मकान में लेकर गया। वहां धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। बालिका काे वहां छोड़ कर आरोपित भाग गया।
स्वजन के होश उड़ गए
बदहवास हालत में घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसकी हालत गंभीर देख स्वजन अस्पताल लेकर भागे। घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालिका के पिता के तहरीर पर आरोपित अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत में पहले से सुधार है।
खबरें और भी
एसीपी छत्ता सर्किल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित अरविंद अपने जीजा के पास रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।