Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 बोरियों में 1540 KG मावा किसका ? 3 लाख का मिलावटी खाेआ कराया नष्ट, लीक हुई कार्रवाई की सूचना...

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 02:01 PM (IST)

    आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर एफएसडीए टीम ने 1540 किग्रा मिलावटी मावा बरामद किया, जिसकी कीमत 3.08 लाख रुपये थी। मावा 29 बोरियों में था, पर यह पता नह ...और पढ़ें

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. 1540 किग्रा मिलावटी मावा बरामद

    2. 3.08 लाख रुपये का मावा जब्त

    3. सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं

    जागरण संवाददाता, आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम मिलावटखोरों को पकड़ने के बदले सिर्फ सामान को जब्त करने में जुटी है। शनिवार दोपहर तीन बजे टीम ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर से 1540 किग्रा मिलावटी मावा बरामद किया। मावा 29 बोरी में भरा हुआ था। इसकी कीमत 3.08 लाख रुपये थी। मावा किस ट्रेन से आगरा आया और इसे कौन लेकर आया है। क्या इसकी बुकिंग हुई है। इसका पता नहीं लगा सकी है। यहां तक स्टेशन परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी नहीं की गई है।

     

    एफएसडीए टीम ने नहीं खंगाले सीसीटीवी फुटेज, 3.08 लाख रुपये का है मावा


    दीपावली नजदीक है। दूध की आपूर्ति बढ़ गई है। मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। हर दिन बड़ी संख्या में मिलावटी मावा, पनीर,दूध की आपूर्ति शहर में हो रही है। बसों से लेकर ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है। एफएसडीए टीम ने शनिवार को शहर से लेकर देहात तक जांच अभियान चलाया। दोपहर तीन बजे टीम आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर जांच कर रही थी। 29 बोरी में सामान रखा हुआ था। बोरी खोलकर देखा गया तो उसमें मावा निकला।

     

    अधिकारियों ने नहीं देखा मावा किसका है

     

    अधिकारियों ने मावा किस है, इसकी जानकरी की। मगर, काेई भी मावा लेने नहीं आया और न ही किसी ने इसका दावा किया। जांच में मावा मिलावटी मिला। दो नमूने लेने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदा गया और 1540 किग्रा मावा को नष्ट करा दिया गया।

    सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप ने बताया कि मावा की कीमत 3.08 लाख रुपये है। उधर, मावा कहां से आया है। इसे लेकर कौन आया। इसका पता नहीं चल सका। न ही टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

    खबरें और भी


    तो लीक हो गई कार्रवाई

     

    आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर एफएसडीए टीम कार्रवाई करने जा रही है। यह खबर लीक हो गई। इसी के चलते मावा छोड़कर कई लोग भाग गए।