आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में पांच घायल, टायर फटना और नींद की झपकी बनी वजह
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात और मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए। इन हादसों का कारण टायर फटना और नींद की झ ...और पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी ब्रेजा कार।
HighLights
टायर फटने और नींद की झपकी से हुए ये हादसे।
यूपीडा और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात और मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया।
पहली घटना सोमवार देर रात करीब 3:40 बजे किलोमीटर 33 300 (आरएचएस) पर हुई। देवरिया से गुरुग्राम जा रही कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक मधुसूदन सुरक्षित रहे, जबकि कार में सवार रवि प्रकाश, कुसुमलता और राजाराम घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला और लुहारी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को निजी एंबुलेंस से एचएस हॉस्पिटल, आगरा भिजवाया।
दूसरी घटना मंगलवार को किलोमीटर 8 900 (एलएचएस) पर हुई। आगरा से फिरोजाबाद जा रहे बाइक चालक विशाल को रास्ते में नींद की झपकी आ गई, जिससे बाइक दाहिनी ओर लगे एमसीवी बैरियर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार रोहिणी और मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक विशाल को चोट नहीं आई।
सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला तथा नदौता चौकी प्रभारी अनुज कुमार नागर मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी एंबुलेंस से सर्वोदय हॉस्पिटल, आगरा भेजा गया।