यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बियर की बोतल से सिर पर वार फिर बैट से पीटा...लिव इन में रह रही धोखेबाज महिला ने दूसरे प्रेमी से बीच चौराहे पर कराई हत्या
मलपुरा के व्यस्त रोहता नहर चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या दबंग महिला जया चाहर ने अपने प्रेमी से कराई थी। गाजियाबाद के ब्रजवीर सिंह के साथ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। मलपुरा के व्यस्त रोहता नहर चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या दबंग महिला जया चाहर ने अपने प्रेमी से कराई थी। गाजियाबाद के ब्रजवीर सिंह के साथ करीब आठ वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जया की मित्रता सेवला जाट सदर निवासी सुरेंद्र से हो गई थी।
वह ब्रजवीर से पीछा छुड़ाना चाहती थी। प्रेमी सुरेंद्र ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की घटना को अंजाम किया था। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए जया चाहर उसके प्रेमी सुरेंद्र समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर हाईवे पर रोहता नहर चौराहे के पास शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने गाजियाबाद के ब्रजवीर की हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोली मारकर हत्या करना बताया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार ब्रजवीर की हत्या उसके सिर पर बीयर की बोतल से प्रहार करके और बेसबाल के बैट से पीटकर की गई थी। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मौके पर एक महिला के होने की जानकारी मिली थी। जबकि तीन युवक बाइक पर भागे थे।
खबरें और भी
छानबीन में पता चला कि महिला एसआर सिटी जखौदा की रहने वाली जया चाहर थी। पुलिस ने जया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वर्ष 2009 से वह ब्रजवीर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वर्ष 2017 में उसकी मित्रता नैनाना जाट सदर के सुरेंद्र चाहर से हो गई। जिसके बाद उसने ब्रजवीर से रिश्ता खत्म कर लिया था। वह उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा था।
नाता तोड़ने से क्रुद्ध ब्रजवीर सिंह ने वर्ष 2019 में सुरेंद्र के ग्वालियर हाईवे पर स्थित कपड़ों के शोरूम में आग लगा दी थी। मामले में सदर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें जया गवाह थी।
डीसीपी के अनुसार, हत्याकांड में सुरेंद्र चाहर, जया चाहर के अलावा सादाबाद के रोहित उर्फ राजा, कागारौल के सोनू और ताजगंज के अतुल को गिरफ्तार किया है। दो बार जया के घर पहुंचा था। ब्रजवीर सिंह शनिवार सुबह जया के घर पहुंचा था लेकिन वह उससे नहीं मिली। दोपहर को ब्रजवीर सिंह दोबारा घर पहुंचा तो जया ने सुरेंद्र को इसकी सूचना दे दी।
वह साथियों के साथ वहां पहुंच गया। रोहता नहर पर घेराबंदी कर ब्रजवीर सिंह की हत्या कर दी।
कागारौल में गोलियां और आगजनी में लोगों को फंसा चुकी है जया
पुलिस के अनुसार जया चाहर की छवि दबंग महिला की है। वर्ष 2022 में कागारौल के गांव बिसहरा में गोलियां चली थीं। इसमें जया समेत पांच लोगों को नरामजद किया गया था। उक्त घटना के बाद उसने गांव छोड़ दिया था। वह जखौदा के पास कालोनी में रहने लगी थी। इसके अलावा सुरेंद्र चाहर के कपड़ों की दुकान में लगी आग की घटना में उसने मलपुरा के कई लोगों को फंसा दिया था। उक्त लोगों ने जया से भूखंड का सौदा किया था। उन्हें मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया था।