Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ताश के पत्ते की तरह ढह गया 150 साल पुराना मकान, आगरा में बड़ा हादसा टला

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:45 PM (IST)

    आगरा के छत्ता स्थित बेलनगंज बाजार में 150 वर्ष से अधिक पुराना जर्जर भवन का एक हिस्सा ढह गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। भूतल पर मौजूद हार्डवेयर दुकान के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आगरा के बेलनगंज में 150 वर्ष पुराना जर्जर भवन ढहा

    2. हार्डवेयर दुकान के व्यापारी पिता-पुत्र समय रहते बाहर निकले

    3. सावन परिक्रमा मार्ग पर बड़ा हादसा होने से बचा

    जागरण संवाददाता, आगरा। छत्ता के बेलनगंज बाजार में शुक्रवार की शाम 150 वर्ष से अधिक पुराना जर्जर भवन का एक हिस्सा डह गया। हादसे के समय भूतल पर बनी हार्डवेयर की दुकान में मौजूद व्यापारी पिता-पुत्र समेत अन्य लोग बाहर निकल आए। नगर निगम द्वारा मकान को जर्जर को घोषित किया जा चुका है। भवन का प्रथम तल का एक हिस्सा वह 10 वर्ष पहले गिरा चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन रोक दिया।
    घटना शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे की है। पुराने बेलनगंज में संदीप जैन उनके भाइयों का 150 वर्ष से अधिक पुराना मकान है। संदीप और उनके भाई वर्तमान में मकराना शहर में रहते हैं। नगर निगम 15 वर्ष पहले भवन को जर्जर घोषित कर चुका है। प्रथम तल काे गिरा चुका है। भूतल पर वर्तमान में गिरीश गर्ग की हार्डवेयर की दुकान है।

    150 वर्ष से अधिक पुराने भवन को नगर निगम घोषित कर चुका है जर्जर

    बताते हैं वर्षा के चलते भूतल के एक हिस्से का मलबा कई दिन से गिर रहा था। शुक्रवार को दुकान के आगे का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। मलबा गिरता देख दुकान में मौजूद गिरीश गर्ग समेत अन्य लोग बाहर निकल आए। तभी दुकान के आगे का पूरा हिस्सा ढह गया। अासपास की अन्य दुकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए।

    थानाध्यक्ष छत्ता अंकुर मलिक ने बताया कि जर्जर भवन को गिराने के लिए पुलिस द्वारा नगर निगम को पूर्व में लिखा जा चुका है। परिक्रमा से पहले भवन के आसपास सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। जिससे कि किसी तरह का हादसा नहीं हो।

    261 जर्जर भवनों को भेजा गया है नोटिस

    सुभाष बाजार में पिछले महीने नाले पर बनी दुकान ढह गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गयी थी। शव कई दिन बाद मिला था।

    भूतल पर बनी हार्डवेयर दुकान से समय रहते व्यापारी पिता-पुत्र बाहर निकले

    नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शहर के 261 जर्जर भवनों को नोटिस दिया गया है। जिसमें उक्त भवयन भी शामिल है। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कार्रवाई की जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    परिक्रमा के दौरान गिरता तो होता बड़ा हादसा

    बेलनगंज में जिस जगह जर्जर भवन गिरा, सावन के दूसरे सोमवार से पहले परिक्रमा मार्ग में आता है। नौ अगस्त की रात को यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु होकर गुजरते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि जर्जर भवन का हिस्सा समय रहते गिरने से बड़़ा हादसा टल गया।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया पूरा