Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉर्डर-2 के 'पाकिस्तानी सैनिक' ने जीता दर्शकों का दिल, कौन हैं जीत शर्मा, सनी देओल ने दी मुंबई शिफ्ट होने की सलाह

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 08:17 AM (IST)

    आगरा के कलाकार जीत शर्मा ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन और अन्य के साथ काम कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने झांसी बबीना कैंट म ...और पढ़ें

    आगरा के जीत।

    आगरा के जीत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म बॉर्डर-2 शहर में धूम मचा रही है। जिसे लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर अब तक के सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं। वहीं, जंगजीत नगर के कलाकार जीत शर्मा ने बॉर्डर-2 में अभिनेता सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी व दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर शहर का मान बढ़ाया है।

    झांसी बबीना कैंट में 40 दिन तक की शूटिंग

    जीत शर्मा ने बताया कि बॉर्डर-2 फिल्म के लिए उनका शूट झांसी बबीना कैंट में 40 दिन तक चला था। बॉर्डर-2 में अभिनय करना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। अभिनेता वरुण धवन के साथ मेरा इंट्रोडक्शन शूट पूरा हुआ था, जिसमें मैं पाकिस्तान का सैनिक बना हूं। वरुण धवन नदी से पानी पीते हैं और पाकिस्तान के सैनिकों से बातचीत कर संस्कार का पाठ पढ़ाते हैं। वरुण धवन को लोगों ने गलत ट्रोल किया है। फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया है, जिसे सभी लोग पसंद कर रहे हैं।

    अभिनेता सनी देओल ने करियर को लेकर दी सलाह

    जीत शर्मा ने बताया कि सनी देओल पाजी ने सलाह दी कि आप अच्छा काम कर रहे हैं। जल्द ही मुंबई में शिफ्ट हो जाएं। जीत शर्मा ने आगे बताया कि मार्च 2026 में, मैं मुंबई में शिफ्ट हो जाऊंगा। अभी कलर्स चैनल के लिए एक सीरियल में काम कर रहा हूं। जल्द ही अभिनेता अनिल कपूर अभिनीत फिल्म सूबेदार और साउथ की फिल्म यश बास सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने शहर के कलाकार को सलाह देते हुए बताया कि संयम बनाए रखें। मेहनत करें और सफलता अवश्य मिलेगी।