Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: बिना अनुमति नेपाल घूमने गए DIG राम अकबाल सिंह पर कार्रवाई, शासन ने मंडलायुक्त से मांगी रिपोर्ट

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:24 AM (IST)

    आगरा मंडल के उप महानिरीक्षक (डीआइजी) निबंधन बिना अनुमति के नेपाल घूमने चले गए। वापस लौटकर आए तो वहां की फोटो भी दिखाई। किसी ने इसकी रिपोर्ट शासन को दे ...और पढ़ें

    बिना अनुमति नेपाल घूमने गए डीआइजी निबंधन पर कार्रवाई
    बिना अनुमति नेपाल घूमने गए डीआइजी निबंधन पर कार्रवाई

    HighLights

    1. निबंधन कार्यालय प्रयागराज से किया गया संबद्ध
    2. दो साल पूर्व आगरा में हुई थी तैनाती
    3. शासन ने मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से रिपोर्ट मांगी

    जागरण संवाददाता, आगरा। अगर आप बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आपकी जरा सी गलती नौकरी के लिए खतरा बन सकती है। आगरा मंडल के उप महानिरीक्षक (डीआइजी) निबंधन बिना अनुमति के नेपाल घूमने चले गए। वापस आए तो नेपाल की फोटो दिखाए। इसकी शिकायत शासन में हो गई। शासन ने मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से रिपोर्ट मांगी।

    शासन ने डीआइजी राम अकबाल सिंह पर कार्रवाई की है। डीआइजी को प्रयागराज स्थित निबंधन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सहायक महानिरीक्षक एसके सिंह को डीआइजी का भी कार्यभार सौंप दिया गया है।

    बिना अनुमति के नहीं छोड़ सकते मुख्यालय

    डीआइजी निबंधन राम अकबाल सिंह की आगरा मंडल में दो साल पूर्व तैनाती हुई थी। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि कोई भी अधिकारी उच्च अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। निबंधन विभाग से संबंधित कई मामलों में राम अकबाल सिंह के विरुद्ध शिकायत हुई। शासन स्तर से इसकी जांच चल रही है। हाल ही में डीआइजी निबंधन नेपाल घूमने चले गए।

    नियमानुसार इसकी अनुमति ली जानी चाहिए थी लेकिन मंडलायुक्त से कोई भी अनुमति नहीं ली गई। न ही कोई जानकारी दी गई। नेपाल की वादियों में घूमने के बाद डीआइजी आए तो अधीनस्थ को फोटो दिखाने लगे। नेपाल घूमने की शासन में शिकायत हो गई। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से इसकी रिपोर्ट मांगी गई। शासन ने डीआइजी राम अकबाल सिंह को निबंधन कार्यालय प्रयागराज से संबद्ध कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में महिला को तमंचा दिखा सामूहिक दुष्कर्म, मायावती ने बोली- घटनाओं को रोक पाने में सरकार विफल

    इसे भी पढ़ें: यूपी में जमीन विवाद को लेकर कई राउंड चली गोलियां; इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात

    खबरें और भी