Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra: कर‍िश्‍मा कपूर ने बच्‍चों संग क‍िया ताज का दीदार, कराया फोटोशूट; देखने के ल‍ि‍ए लगी लोगों की भीड़

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:06 PM (IST)

    karishma kapoor taj mahal visit बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोमवार को ताजमहल पहुंचीं। यहां उन्‍होंने अपनी अदाओं का करिश्मा दिखाया। अभिनेत्री के ता ...और पढ़ें

    बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने क‍िया ताजमहल का दीदार।
    बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने क‍िया ताजमहल का दीदार।

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में सोमवार शाम बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी अदाओं का 'करिश्मा' दिखाया। अभिनेत्री के ताजमहल पहुंचने के बाद उनके नजदीक जाने और फोटो व सेल्फी लेने को प्रशंसक बेचैन नजर आए। उनके पीछे-पीछे घूमते और करिश्मा-करिश्मा चिल्लाते पर्यटकों को पुलिस ने किसी तरह संभाला। करिश्मा कपूर ने भी हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

    अभिनेत्री करिश्मा कपूर शाम 4:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। सफेद सूट पहने और चश्मा लगाए हुए करिश्मा ने पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों और पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बना रखा था। पर्यटकों ने उन्हें देखते ही करिश्मा-करिश्मा की आवाज लगाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Agra News: 10 अक्टूबर को भारी वाहनों की एंट्री बैन, श्रीराम बरात के चलते डायवर्जन, यहां पढ़ें निकलने के रास्ते

    कर‍िश्‍मा ने ताज के सामने कराया फोटोशूट

    वीडियो प्लेटफार्म के नजदीक उद्यान में लगी बेंच पर बैठकर करिश्मा कपूर ने फोटोशूट कराया। अलग-अलग अंदाज में उन्हें फोटो खिंचाते देखकर वीडियो प्लेटफार्म पर उनकी एक झलक पाने को पर्यटकों की भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें नियंत्रित किया। इसके बाद अभिनेत्री मुख्य मकबरे के ऊपर गईं। यहां भी पर्यटक उनके पीछे आए तो सीआईएसएफ के जवानों और पुलिस ने उन्हें रोका।

    यह भी पढ़ें: Agra News: ताजमहल की सीढ़ियों से फिसलकर इटली का पर्यटक घायल, मुख्य मकबरे से उतरते वक्त हुआ हादसा

    मुख्य मकबरे पर करिश्मा कपूर ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का आभार जताया। स्मारक में वह करीब 45 मिनट तक रुकीं। करिश्मा इससे पूर्व पांच अक्टूबर, 2019 को ताजमहल देखने आई थीं। तब उनके साथ बेटी समायरा और बेटा कियान भी आए थे।

    खबरें और भी