Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा; जी-20 जैसी व्यवस्था बनाने की नसीहत, जाम से मिलेगा छुटकारा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 07:17 AM (IST)

    Agra Latest News In Hindi अपर पुलिस महानिदेशक यातायात डा. बी.डी पाल्सन ने बैठक कर चौराहों पर जी-20 जैसी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे ...और पढ़ें

    रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा; जी-20 जैसी व्यवस्था बनाने की नसीहत, जाम से मिलेगा छुटकारा
    रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा; जी-20 जैसी व्यवस्था बनाने की नसीहत, जाम से मिलेगा छुटकारा

    HighLights

    1. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं में कमी
    2. लोगों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देने के प्रयास

    जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस ने चौराहों पर जी-20 में मेहमानों के लिए जैसी व्यवस्था की थी, उसी तरह की व्यवस्था आम लोगों को दी जाए। चौराहों पर जाम न मिले, 100 मीटर की परिधि में कोई अतिक्रमण नहीं हो। एक यातायात उप निरीक्षक को एक चौराहा दिया जाए। उसे चौराहे को हर तरह से व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी जाए। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात डा. बी.डी पाल्सन ने अधीनस्थों के साथ बैठक में यह दिशा-निर्देश दिए।

    एडीजी ने कहा

    एडीजी डा. बी.डी पाल्सन यातयात शनिवार को आगरा आए थे। पुलिस लाइन स्थित सभागार में यातायात व्यवस्था काे बेहतर बनाने को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। एडीजी ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगाें को जागरूक करना है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लि तेज गति से वाहनों को दौड़ाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चला ब्रीथ एनलाइजर से चेकिंग कराई जाए।

    ये भी पढ़ेंः कैप्टन शुभम गुप्ता का बलिदान; साथियों ने बताई मुठभेड़ की कहानी, कैप्टन प्रांजल को बचाने गए थे पैरा कमांडो, आखिरी सांस तक लिया मोर्चा

    अतिक्रमण दूर करने का प्रयास

    एडीजी ने कहा एक चौराहा एक यातायात उप निरीक्षक को दिया जाए। उस पर चौराहे को हर तरह से व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी हो। एडीजी ने कहा तेज गति वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगरा कमिश्नरेट को जल्दी ही दो स्पीडो मीटर दिए जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। गोष्ठी में पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।