Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    14 साल बाद… किसानों को चार गुणा मिलेगा अधिग्रहित जमीन का मुआवजा, सीएम योगी ने दिया आश्वासन

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के रायपुर व रहनकलां के किसानों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का आश्वासन दिया है। विधायक डॉ. धर्मपाल स ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को आश्वासन
    2. रायपुर व रहनकलां के किसानों को 14 वर्ष बाद भी नहीं मिला है मुआवजा

    जागरण संवाददाता, आगरा। रायपुर व रहनकलां के किसानों को भूमि का चार गुणा मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को इसके लिए आश्वस्त किया। धर्मपाल सिंह ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से भी मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया।

    2010 में हुआ था अधिग्रहण

    एडीए ने इनर रिंग रोड और लैंड पार्सल के लिए वर्ष 2010 में रायपुर व रहनकलां के किसानों की भूमि अधिग्रहित की थी। एडीए ने अभिलेखों में किसानों की भूमि अपने नाम करा ली थी। किसानों को 14 वर्ष बाद भी मुआवजे का वितरण नहीं किया जा सका है। 

    पिछले वर्ष जुलाई में सर्किट हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष डॉ. धर्मपाल सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने किसानों को चार गुणा मुआवजा देने के निर्देश दिए थे।

    किसानों को चार गुणा मुआवजे का आश्वासन

    एडीए ने अक्टूबर, 2023 में शासन को किसानों को अतिरिक्त धनराशि अनुग्रह राशि के रूप में देने या भू-अर्जन रद्द करने की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की थी। शासन को भूमि अधिग्रहण एडीए के पक्ष में होने की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। 

    विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रायपुर व रहनकलां के किसानों को चार गुणा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इसके साथ ही प्रकाश नगर में रेल ओवरब्रिज बनवाने की मांग रखी। इससे गढ़ी चांदनी, प्रकश नगर, सुशील नगर, गढ़ी हुसैनी समेत आसपास की एक लाख लोगों की आबादी को लाभ होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बढ़ सकती हैं Rahul Gandhi की मुश्किलें! मानहानि केस में 26 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में होंगे पेश

    यह भी पढ़ें: UP News: श्मशान की खुदाई में निकली भगवान विष्णु की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति, चुप रहे ग्रामीण; अब ASI करेगी जांच