विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Suicide: 'शराब पीकर पीटता था...मैंने तीन बार मरने से बचाया', मानव शर्मा के सुसाइड के बाद सामने आईं पत्‍नी न‍िक‍िता

Published: Fri, 28 Feb 2025 04:07 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Feb 2025 04:34 PM (GMT+05:30)

आगरा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के र‍ि‍क्रूटमेंट मैनेजर ने शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी के उत्पीड़न से ...और पढ़ें

मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्‍नी का र‍िएक्‍शन आया सामने।
मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्‍नी का र‍िएक्‍शन आया सामने।

जागरण संवाददाता, आगरा। डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के र‍ि‍क्रूटमेंट मैनेजर ने शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। सुसाइड करने से पहले उन्‍होंने रोते हुए 6.57 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है।

अब मानव शर्मा की पत्‍नी न‍िक‍िता का भी बयान सामने आया है। उन्‍होंने पुल‍िस के सामने अपना पक्ष रखा है। निकिता का आरोप है कि मैनेजर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। उसने आत्महत्या वाले दिन भी उसके स्वजन को कॉल करके बताया था कि वह आत्महत्या कर लेगा। 

धक्‍का मारकर न‍िकाला

इसके बाद भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मैनेजर की मृत्यु के बाद जब वह वहां गई तो उसे धक्का मारकर निकाल दिया गया। निकिता ने अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। साथ ही मानव की बहन आकांक्षा से वाट्सएप चैट भी सार्वजनिक की है, जिसमें वह मानव के आत्महत्या करने को बोलने की जानकारी दे रही है। 

मेरे ऊपर लगा इल्‍जाम गलत

न‍िक‍िता ने बताया क‍ि अभी मेरे पत‍ि की डेथ हुई है। मैंने उनका वीड‍ियो देखा है। ज‍िसमें वो आरोप लगा रहे हैं क‍ि मैं मेरी पत्‍नी की वजह से सुसाइड कर रहा हूं। उन्‍होंने वीड‍ियो में मुझ पर जो इल्‍जाम लगाया है, वह पूरी तरह से गलत है। वो मेरा पास्‍ट था। वाे शादी के पहले की बात थी।

पत‍ि पर ड्र‍िंंक करने का लगाया आरोप 

ये बात मेरे पत‍ि को मालूम थी। इस बात से वो बहुत ड्र‍िंक भी करने लगे थे। उन्‍होंने अपने आपको नुकसान भी पहुंचाया। खूब हल्‍ला मचाते थे। तीन बार फांसी लगाने की कोश‍िश की। मैं हर बार उन्‍हें बचाती थी। उन्‍हें बचाकर मैं मुंबई से घर आगरा लेकर आई। उसी दि‍न वह खुशी-खुशी मुझे घर छोड़कर गए। सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।

ये भी बताया क‍ि जब मानव ड्र‍िंक करते थे तो मुझे भी मारते थे। हाथ काट लेते थे। ये सारी बातें गलत हैं क‍ि लड़कों की नहीं सुनी जाती है। पत‍ि की सुनने के बाद एक बार आप मेरी भी सुनो। मैं क्‍या बोलना चाह रही हूं। 

सास-ससुर से की थी मारपीट की श‍िकायत 

मारपीट की बात पर न‍िक‍िता ने बताया क‍ि इसकी श‍िकायत उन्‍होंने अपने सास-ससुर से की थी। तो उन्‍होंने ये कहकर टाल द‍िया क‍ि ये पत‍ि-पत्‍नी का मैटर है। तुम दोनों ही सॉल्‍व करो। वो लोग आए, दो द‍िन रुके और चले गए। ज‍िस दि‍न वो मरा है उस द‍िन मैंने ननद को फोन क‍िया क‍ि दीदी उसे बचा लो, वो फांसी पर है। लेक‍िन उन्‍होंने बातों पर ध्‍यान नहीं द‍िया।

दीदी ने द‍िया धक्‍का

ये भी बताया क‍ि मानव की मौत के बाद ज‍िस द‍िन बॉडी आई थी तो मैं ससुराल गई थी। लेक‍िन उन लोगों ने कहा क‍ि तुम अपने घर जाओ। तू जा यहां से, तूने मेरा बेटा खा ल‍िया, उन्‍होंने मेरे साथ बद्तमीजी की। उसकी दीदी ने मुझे धक्‍का भी द‍िया।

यह भी पढ़ें: Agra Suicide: मानव शर्मा के सुसाइड से टूट गए बूढ़े मां-बाप, बोले- बहू की हरकतों ने छीन ली खुश‍ियां

यह भी पढ़ें: Agra Suicide: 'प्लीज मर्दों की सोचो, ब‍ेचारे बहुत अकेले हैं...', पत्नी से तंग TCS के मैनेजर मानव शर्मा के आखि‍री शब्‍द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।