वैभव सूर्यवंशी जैसा नया जलजला, कबीर राजपूत का तूफानी अंदाज; 80 चौकों के साथ 512 पर नॉट आउट
आगरा के मलपुरा में 11 वर्षीय कबीर राजपूत ने अंडर-14 टेस्ट मैच में नाबाद 512 रन बनाकर क्रिकेट जगत को ...और पढ़ें

आगरा का 11 साल का क्रिकेटर कबीर सिंह 512 रन नाबाद बनाने के बाद खुशी जताते हुए।
HighLights
अंडर-14 तीन दिवसीय टेस्ट में ऐतिहासिक पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी की तरह युवा क्रिकेट सनसनी बने।
जागरण संवाददाता, आगरा। मलपुरा स्थित केके शर्मा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रहे अंडर-14 तीन दिवसीय टेस्ट के दूसरे दिन, शुक्रवार को 11 वर्षीय कबीर राजपूत ने 307 गेंदों में 166.78 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 512 रन बनाए। उनकी पारी ने शहर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर कबीर सिंह ने दूसरी पारी में 80 चौके और 10 छक्के जड़े।
कोच केके शर्मा का कहना है कि जिले में पहले कभी किसी खिलाड़ी ने एक दिन में इतना बड़ा स्कोर पहले नहीं बनाया। वैभव सूर्यवंशी की तरह की कम उम्र में शानदार पारी खेल यह युवा खिलाड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
कबीर कार्तिक प्लेइंग इलेवन की ओर से खेल रहे थे। मुकाबला केके शर्मा इलेवन के खिलाफ था। मैच अकादमी द्वारा युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप का अनुभव देने के लिए आयोजित किया गया था। कबीर ने फिल्ड सेट के अनुसार शाॅट खेले। उनकी पारी में इतनी निरंतरता रही कि प्रतिद्वंदी टीम के गेंदबाज बार-बार प्लान बदलते नजर आए।
धनौली निवासी योगेश राजपूत के बेटे कबीर साढ़े सात साल की उम्र से बल्ला थामे हुए हैं। पिता ने बताया मई 2024 में केके शर्मा अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। कबीर कक्षा पांच के छात्र हैं, जबकि उनकी बहन पारुल कक्षा चार में हैं। बेटा रोज सुबह चार बजे उठकर अभ्यास करता है। कोच केके शर्मा के मुताबिक इतनी कम उम्र में एक दिन में पांच सौ से अधिक रन बनाना असाधारण है।
कबीर ने संयम और आक्रामकता दोनों का संतुलन बनाए रखा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी की तरह आगरा से भी कम उम्र का यह खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर चर्चा बन रहा है। कबीर अब नियमित अभ्यास के साथ जिला स्तर के मुकाबलों की तैयारी कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।