आगरा के ACP की हो रही तारीफ, असमर्थ महिला की फरियाद सुनने को बैठ गए जमीन पर
फतेहाबाद (आगरा) में एक महिला की फरियाद सुनने के लिए एसीपी इमरान अहमद जमीन पर बैठ गए। उनके इस मानवीय ...और पढ़ें

फतेहाबाद में सीढ़ी व रैंप पर चढ़ पाने में असमर्थ महिला की फरियाद सुनते एसीपी इमरान अहमद।
HighLights
महिला के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण चढ़ने में असमर्थ थी।
एसीपी ने जमीन पर बैठकर समस्या सुनी, कार्रवाई का भरोसा दिया।
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण रैम्प और सीढ़ियों पर चढ़ने में असमर्थ महिला जब अपनी फरियाद लेकर एसीपी कार्यालय पहुंची तो एसीपी इमरान अहमद ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने खुद जमीन पर बैठकर महिला की समस्या सुनी और उसकी फरियाद पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
डौकी थाना क्षेत्र के पैतीखेड़ा निवासी तमन्ना देवी पत्नी शैलेंद्र सिंह 29 अगस्त को महिलाओं के बीच हुए विवाद के संबंध में अपनी समस्या लेकर एसीपी कार्यालय पहुंची थीं। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें रैम्प और सीढ़ियों पर चढ़ने में परेशानी हो रही थी। महिला को परेशान देख एसीपी इमरान अहमद नीचे आए और जमीन पर बैठकर उसकी पूरी बात सुनी।
महिला ने भी तसल्ली से पूरा मामला उन्हें बताया। अपना पक्ष रखते हुए न्याय की गुहार की। एसीपी ने महिला को मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसीपी के इस मानवीय व्यवहार की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
