Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगी बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब, आगरा के घर में मिले बड़े पैमाने पर ढक्कन व सामान

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:49 PM (IST)

    आगरा में आबकारी विभाग ने एक बड़े मिलावटी शराब रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रतनपुरा स्थित एक मकान से महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरकर नकली ढक्कनों से सील ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा में मिलावटी शराब रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार।

    2. इटावा में आबकारी हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। ऊंचे दाम पर महंगे ब्रांड की शराब खरीदकर पीने वाले लोगों के साथ भी धोखा हो रहा है। महंगी बोतलों में सस्ती और मिलावटी शराब भरकर नकली ढक्कन से उन्हें सील कर बाजार में खपाया जा रहा है।

    आगरा में एक ऐसे ही रैकेट का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित रतनपुरा में एक मकान में छापा मारा। मकान से बड़ी मात्रा में शराब की बोतले ढक्कन सहित अन्य बरामद किया गया।

    मकान में अवैध तरीके से ब्रांडेड शराब की बोतलों में मिलावटी शराब को भरकर बेचा जा रहा था। टीम पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

     

    आबकारी का हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जिला आबकारी कार्यालय इटावा में कार्यरत हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम कानपुर ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    वह बुधवार दोपहर आबकारी कार्यालय इटावा में कंपोजिट शराब ठेका धनुआ के संचालक उदय प्रताप सिंह से ठेका चलाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।

    टीम उसे इटावा सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। हेड कांस्टेबल के निलंबन की कार्रवाई शुरू हो गई है।

    कागारौल निवासी हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह की इटावा में तैनाती है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी श्रीकृष्ण मोहन राय ने बताया कि सैफई इटावा के मोदनपुर निवासी शराब ठेका संचालक उदय प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।