Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, उखाड़कर लगा दिया ढेर, आगरा के अकोला में जबरदस्त प्रदर्शन

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 01 May 2026 11:29 AM (IST)

    आगरा के अकोला में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली का आरोप लगा रहे हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बिजली बिलों में अनियमितता, अधिक वसूली का आरोप।

    2. बिजलीघर पर प्रदर्शन के लिए ग्रामीण हुए एकत्रित।

    संवाद सूत्र, अकोला (आगरा)। डीवीवीएनएल के स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर की शिकायतें अलग अलग शहरों से आ रही हैं। आक्रोश जबरदस्त है। आगरा के पास अकोला में शुक्रवार सुबह स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीणों का विरोध उग्र हो गया है।

    शुक्रवार की सुबह को सैंकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़ दिया और एक जगह पर दर्जनों मीटर का ढेर लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

    ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली की शिकायतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

     

    बिजलीघर पर पहुंचने की तैयारी

    स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी देवी के मंदिर के समीप तालाब पर एकत्रित हो गए हैं। वह बाजार में पैदल विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर पहुंचेंगे। जहां स्मार्ट मीटरों के विरोध में डीवीवीएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।