विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा की आंबेडकर यूनिवर्सिटी में यूनिफेस्ट, 27 प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे स्टूडेंट्स

By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 28 Oct 2026 09:58 PM (IST)

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 'यूनिफेस्ट' का आयोजन हो रहा है। इसमें छात्र ...और पढ़ें

यूनिफेस्ट 2026 के पोस्टर का विमोचन करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। साथ हैं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, वीसी प्रो. आशु रानी।

यूनिफेस्ट 2026 के पोस्टर का विमोचन करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। साथ हैं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, वीसी प्रो. आशु रानी।

HighLights

  1. छात्र 27 प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक गतिविधियों में लेंगे भाग।

  2. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पोस्टर का विमोचन किया।

जागरण संवाददाता, आगरा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में युवा उत्सव ‘यूनिफेस्ट का आयोजन शुक्रवार से होने जा रहा है। आवासीय संस्थानों के साथ ही संबद्ध कालेजों के छात्र 27 प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूनिफेस्ट के पोस्टर का विमोचन किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय यूनिफेस्ट का आयोजन 30 व 31 अक्टूबर और एक नवंबर को होगा। इसमें 27 प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष क्रिएटिव कोरियोग्राफी को भी शामिल किया गया है। यूनिफेस्ट के तहत शिवाजी मंडपम, एसपीसीजेआईएम, जीवन विज्ञान संस्थान तथा विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को अपनी प्रतिभा, कला, सांस्कृतिक अभिरुचि एवं रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। समूह प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के गठन के लिए किया जाएगा।

जो आगामी उत्तर क्षेत्रीय युवा उत्सव में डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। पोस्टर विमोचन के दौरान कुलपति प्रो. आशु रानी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलसचिव अजय मिश्रा, प्रो. शरद उपाध्याय, प्रो. संजय चौधरी, डा. मोनिका अस्थाना, डा. रत्ना पांडे शामिल रहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।