Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमर्शियल गैस के बढ़े दाम का बाजार में आया असर, टोस्ट और ब्रेड के साथ पेटीज व पिज्जा पर बढ़े दाम

    By Harikant Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत से आगरा में बेकरी उत्पादों की कीमतें 20-25% बढ़ गई हैं। ब्रेड, पाव, कुकीज़, केक और रस्क जैसे ...और पढ़ें

    बेकरी पर तैयार टोेस्ट।

    बेकरी पर तैयार टोेस्ट।

    जागरण संवाददाता, आगरा। पिछले 33 दिन से पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का असर लगातार खाने-पीने की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

    बढ़ती महंगाई के बीच एक अप्रैल से बेकरी उत्पादों जैसे ब्रेड, पाव, कुकीज़, केक, पेस्ट्री, मफिन और रस्क की कीमतों पर लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है। जो ब्रेड का पैकेट अब तक 20 का मिलता था वह अब 25 रुपये का मिलेगा। 30 वाला 35 रुपये का हो गया है। जम्बो ब्रेड के पैकट पर 30 रुपये बढ़े हैं।

    इसके साथ-साथ ब्राउन ब्रेड, सादा ब्रेड, बर्गर ब्रेड,जम्बो पैकट, रस्क, कुकीज, पेटीज पर पांच से सात रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें सुबह के नाश्ते का बजट बिगाड़ेगी।

    संजय प्लेस स्थित संजय बेकर के संचालक अरुण जैन बताते हैं कि सैंडविच में उपयोग होने वाली जो जम्बो ब्रेड का पैकेट 120 रुपये का मिलता था, वह अब 150 रुपये का हो गया है। इसके अलावा बेकरी से संबंधित अन्य सामग्री की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। जिसके पीछे का कारण गैस की किल्लत है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा महंगा होना बताया जा रहा है।

    तोता का ताल चौराहे पर स्थित वैष्णो बेकरी पर कार्यरत हरीश कुमार बताते हैं कि अब तक गैस के ओवन में बेकारी उत्पाद बनते थे। गैस की किल्लत है, सिलिंडर नहीं मिल रहा। मजबूरन गैस के ओवन को डीजल में बदलना पड़ा। लगभग सात हजार का खर्चा हो गया। गैस भी महंगी हो गई है। मजबूरन सभी उत्पादों पर पांच से सात रुपये बढ़ाने पड़े हैं।