आगरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम पलटी, 17 घायल
आगरा के दक्षिणी बाईपास पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरी डीसीएम पलट गई। इस ...और पढ़ें

दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी पुलिस।
संवाद सूत्र, अछनेरा (आगरा)। रायभा दक्षिणी बाईपास पर ग्राम रैपुरा अहीर नहर के पास गुरुबार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 17 लोग लक्ष्मण लक्ष्मी दिनेश आर्यन राजू प्रभु रानी कलावती एवं अन्य घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार डीसीएम संख्या UP 93 ET 2215 में सवार लोग फर्रुखनगर, हरियाणा से टीकमगढ़, मध्य प्रदेश जा रहे थे। बताया गया है कि वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। दक्षिणी बाईपास पर रैपुरा अहीर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। अज्ञात बाहन बाहन सहित फरार हो गया।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय चंदेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल आगरा के लिए रेफर किया है।
अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजय चंदेल ने बताया कि हादसे में करीब 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
