विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद के व्यापारी से दिल्ली में करोड़ों की ठगी, लोकेशन ट्रेस कर आगरा में क्राइम ब्रांच का छापा; 3 पकड़े

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 29 Oct 2026 02:52 AM (IST)

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के सोने की ठगी के मामले में आगरा में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आगरा में मारा छापा।

  2. करोड़ों के सोने की ठगी में तीन गिरफ्तार।

  3. अहमदाबाद के सराफा कारोबारी से हुई थी ठगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के सोने की ठगी के मामले में बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद अपने साथ ले गई।

अहमदाबाद के सराफा कारोबारी से दो सप्ताह पहले करोड़ों के सोने के जेवरात दिल्ली के पते पर मंगवाए गए थे। जेवरात वहां पहुंचने के बाद रकम का भुगतान नहीं करने पर सर्राफ ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज कराया।

क्राइम ब्रांच द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि सोने जेवरात खरीदवाने में अहमदाबाद के तीन लोगों की भूमिका थी। क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में दबिश दी, वहां छानबीन करने पर पत चला कि तीनों आरोपितों की लोकेशन आगरा में है।

यह भी पढ़ें- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, 3 साल से जमे कर्मियों का मांगा रिकॉर्ड

बुधवार की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कोतवाली क्षेत्र से तीनों आरोपितों को दबिश देकर पकड़ लिया। तीनों का मेडिकल कराने बाद अपने साथ दिल्ली ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामली में दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज है।