विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में इनर रिंग रोड पर दौड़ती डबल डेकर बस में लगी आग, मची अफरातफरी

By Munna Lal Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 10 Nov 2026 07:19 PM (IST)

आगरा के इनर रिंग रोड पर बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। ...और पढ़ें

इनर रिंग रोड पर डबल डेकर बस से उठतीं लपटें।

इनर रिंग रोड पर डबल डेकर बस से उठतीं लपटें।

HighLights

  1. बिहार से दिल्ली जा रही बस में कोई सवारी नहीं थी।

  2. चालक और कंडक्टर सुरक्षित बाहर निकले, जनहानि टली।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। इनर रिंग रोड पर सोमवार देर रात बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चलते वाहन से आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी। बस में मौजूद चालक और दोनों कंडक्टर ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

सोमवार रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम को डबल डेकर बस में आग लगने की सूचना मिली। बस संख्या UP53 FT7811 बिहार से दिल्ली जा रही थी। इनर रिंग रोड पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में चलते समय अचानक बस में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक और दोनों कंडक्टर बस से बाहर निकल आए। बस में सवारियां नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चालक और दोनों कंडक्टर सुरक्षित हैं। कोई जनहानि नहीं हुई।

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।