आगरा : घर में बेहोशी की हालत में मिला परिवार, दो बच्चों की मौत, रात को सब्जी-चावल खाने के बाद सोकर नहीं उठी फैमिली
आगरा में देवी जागरण से लौटे एक परिवार ने रात में खाना खाया, जिसके बाद सुबह वे सभी बेहोश पाए ...और पढ़ें
-1791927024068_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
आगरा में देवी जागरण से लौटे परिवार को बेहोश पाया गया।
सब्जी-चावल खाने के बाद दो बच्चों की उपचार के दौरान मौत।
चूहा मारने की दवा के लक्षण, सामूहिक आत्महत्या की आशंका।
जागरण संवाददाता, आगरा। देवी जागरण से लौटकर पति-पत्नी और तीन बच्चों ने सब्जी के साथ चावल खाया और सो गए। सुबह 10 बजे तक कोई सोकर नहीं जागा, पड़ोसी पहुंचे तो बेहोश मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदार जयपुर ले गए। उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार चूहा मारने की दवा के लक्षण पाए गए, इससे सामूहिक आत्महत्या की आशंका सामने आई है।
मूलरूप से राजस्थान के दौसा निवासी हुसैन खान किराए के मकान में पत्नी रेशमा, 12 वर्षीय बेटी चांदनी, नौ वर्षीय बेटे आइल और पांच वर्ष के जीशान के साथ रहते थे। मजदूरी से पूरे परिवार का गुजारा होता था। हुसैन के साले नौशाद ने बताया कि रविवार की रात परिवार मोहल्ले में देवी जागरण देखने गया था। रात 11 बजे वहां से लौटने के बाद सबने चावल और आलू की सब्जी खाई।
सोमवार सुबह दस बजे तक घर से नहीं हुई कोई हलचल
सोमवार सुबह दस बजे तक घर से कोई हलचल नहीं हुई। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर देखा तो पांचों बेहोश पड़े थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किरावली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन यहां से जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल ले गए। नौशाद ने बताया कि उपचार के दौरान सोमवार की रात जीशान और मंगलवार शाम आइल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- यूपी में घर खरीदने वालों की हुई मौज, RERA ने 8 जिलों के लिए 1226 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
सीएचसी किरावली के चिकित्सा अधीक्षक डा. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला विषाक्त भोजन का प्रतीत होता है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया कि मंगलवार को घटना की जानकारी मिली। घर में बर्तन में चावल के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।
