Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का रिपोर्ट कार्ड: सड़कें बदहाल, पेयजल संकट गहराया

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:50 AM (IST)

    फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के रिपोर्ट कार्ड में सड़कें और पेयजल मुख्य मुद्दे रहे, जहां चार साल बाद भी कई गांव पानी को तरस रहे हैं। विधायक ने विकास ...और पढ़ें

    फतेहाबाद विधायक का रिपोर्ट कार्ड।

    फतेहाबाद विधायक का रिपोर्ट कार्ड।

    HighLights

    1. सड़कें बदहाल, शिलान्यास के बाद भी काम ठप।

    2. कई गांवों में पेयजल संकट, खारे पानी की समस्या।

    3. विधायक ने अटल स्मारक, जल जीवन मिशन के दावे किए।

    यमुना, उटंगन और किबाड़ नदी के बहाव वाले क्षेत्र में लोग पानी को प्यासे हैं। कई गांव ऐसे हैं जहां आज भी आरओ से आने वाले पानी या टैंकर के पानी पर निर्भरता है। कुछ सड़कें ऐसी हैं जो चार साल चार माह के कार्यकाल में ठीक नहीं हुईं। शमसाबाद- इरादत नगर रोड की मरम्मत अभी शुरू नहीं हुई, लेकिन विधायक जी शिलान्यास कर चुके हैं। फिरोजाबाद से ग्वालियर रोड को जोड़ने वाली सड़क का 12 किलाेमीटर का हिस्सा इतना खराब है कि इससे निकलना मुश्किल है।

    ग्वालियर रोड से बाह विधान सभा क्षेत्र की सीमा तक फैले इस क्षेत्र से विधायक छोटेलाल वर्मा को चौथी बार जनता से मौका दिया। मगर, इन समस्याओं का हल अभी तक नहीं निकल पाया है। विधायक जी के पास अपने दावे हैं। मगर, हकीकत तो जनता देख रही है। कहीं विकास की गंगा बह रही है तो कहीं लोग पानी को तरस रहे हैं। टूटी सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं गया। पेश है फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का रिपोर्ट कार्ड।

    यशपाल चौहान, आगरा। इनर रिंग रोड की रफ्तार के बाद गाड़ी शमसाबाद रोड पर पहुंचते ही रुक जाती है। यहां सड़क पर डिवाइडर तो लगा है, लेकिन नीचा और खतरनाक। इस रोड पर चलकर जैसे ही शमसाबाद से इरादत नगर को चले तो टूटी सड़क से सामना हो गया। शिलान्यास पट्टिका को देखकर पता चला कि रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    सात अप्रैल को इसका शिलान्यास हो गया, लेकिन काम केवल उसी दिन चला। पटि्टका पर नाम सांसद राजकुमार चाहर, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्य सभा सदस्य नवीन जैन और विधायक छोटेलाल वर्मा का लिखा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां काम होना है। मगर, शिलान्यास के कुछ दिन बाद ही यहां काम ठप हो गया।

    खबरें और भी

    सुदृढ़ीकरण के नाम पर बैकओ लोडर से सड़क खोद दी गई

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदृढ़ीकरण के नाम पर बैकओ लोडर से सड़क खोद दी गई। अब आए दिन इस पर हादसे हो रहे हैं। शमसाबाद से चितौरा- कौलारा रोड पर चले तो पता चला कि टूटी सड़क क्या होती है? नौ किलोमीटर लंबा रास्ता पार करना मुश्किल हो गया। कहीं गड्ढे तो कहीं इन्हें भरने को डाली गईं गिट्टियां मुश्किल पैदा कर रही थीं। इस रोड के आसपास रहने वाले चितौरा गांव के लोगों का कहना है कि विधायक का पूरा कार्यकाल निकल गया, लेकिन रोड ठीक नहीं हुआ।

    ये है विधानसभा का गणित

    • कुल मतदाता-- 329284
    • पुरुष मतदाता- 177227
    • महिला मतदाता-152055

    फतेहाबाद रोड पर आगरा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र की सीमा समाप्त होते ही कौलारा कलां गांव का बोर्ड दिखता है। इस गांव में संपन्नता तो दिखती है, लेकिन पीने को पानी नहीं है। हैंडपंप सूखे हैं। सबमर्सिवल से खारा पानी आ रहा है। यहां की तरह पूठा, नगरिया गांव में भी खारे पानी की समस्या है।

    वादे पूरे हाे रहे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट प्रस्तावित अटल स्मारक के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह स्मारक क्षेत्र की पहचान बनने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक रेस्ट एरिया विकसित किए जाएंगे। यहां भोजन, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। योजना पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रस्तावित स्टेडियम की फाइल शासन को भेज दी गई है। बरना गांव के पास चेकडैम निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।

    -

    छोटेलाल वर्मा, विधायक फतेहाबाद

    विधायक छोटेलाल वर्मा के चार बार विधायक बनने का मतलब 20 साल फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मुखिया के रूप में चुना। उनके द्वारा सिर्फ 40 बूथ जो निषाद समाज के हैं वहां पूर्ण विकास किया गया, लेकिन अगर आप उन बूथों से हट जाये तो छोटे लाल वर्मा जी सड़क के मामलों में फतेहाबाद को 70 साल पीछे छोड़ चुके हैं। शिक्षा की बात करें तो स्कूल अच्छे बूथ तो बन गए लेकिन विद्यालय नहीं बन पाए। 70 प्रतिशत स्कूल कम बूथ में सुविधाएं किसी भी प्रकार की मौजूद नहीं हैं। स्कूल तक आने की 70 प्रतिशत रास्ता या तो धंसी हैं या बारिश में दिखाई ही नहीं देती हैं।

    -

    रूपाली अशोक दीक्षित (विधान सभा चुनाव 2022 में सपा की टिकट पर चुनाव लड़ीं और दूसरे नंबर पर रहीं)