Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस के पर्यटकों की कार ने आगरा में बाइक और स्कूटी में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत; चालक हिरासत में

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

    आगरा के माल रोड पर फ्रांसीसी पर्यटकों को ले जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे होमग ...और पढ़ें

    सड़क दुर्घटना में मृतक होम गार्ड वीरेंद्र सिंह। फाइल फोटो

    सड़क दुर्घटना में मृतक होम गार्ड वीरेंद्र सिंह। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, आगरा। रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर मंगलवार की शाम फ्रांसीसी पर्यटकों को लेकर जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार के चालक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर लिफ्ट लेकर घर जा रहे होमगार्ड की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। पर्यटकों काे दूसरे वाहन से भेजा गया। होमगार्ड के बेटे की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज केिया है।

    घटना मंगलवार शाम साढ़े चार बजे की है। शमसाबाद के गांव शाहपुर टूला निवासी वीरेंद्र सिंह वर्तमान में परिवार के साथ धौलपुर के राजाखेड़ा में किराए पर रह रहे थे। वर्तमान में उनकी ड़्यूटी लोक निर्माण विभाग के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में थी। बेटे विष्णु के अनुसार शाम को पिता ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर आ रहे थे।

    रास्ते में उन्होंने ताजनगरी फेस दो निवासी कामरान से बाइक पर लिफ्ट ले ली। माल रोड पर सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चौराहे पर पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र सिंह और कामरान दोनों बाइक से उछलकर कई फीट दूर जा गिरे।

    खबरें और भी

    कार ने एक अन्य स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने जहां होमगार्ड वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

    हाईवे पार करते युवक को रौंदा, मौत

    एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे स्थित सैयद कट के सामने रविवार की रात आठ बजे सड़क पार करते युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में नारायच स्थित सेठ धनीराम वाली गली निवासी राजेश की मौत हो गयी। स्वजन ने बताया कि वह राजेश ट्रांस यमुना कालोनी से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।