आगरा में गैस एजेंसी के गोदाम पर लटका रहा ताला, अंदर से चोरी हो गए 708 एलपीजी सिलेंडर
आगरा में एक गैस एजेंसी के गोदाम से 708 एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए, जिसमें मैनेजर राहुल सिंह पर मालिक ...और पढ़ें

एकता चौकी क्षेत्र में गैस गोदाम, इसी में से सिलिंडर चोरी किए गए।
जागरण संवाददाता, आगरा। एकता चौकी क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम से 708 एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए। घटना से पहले सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चार घंटे के लिए बंद कर दी गई थी। गोदाम पर एक सप्ताह से ताला डालकर गायब मैनेजर को नामजद किया गया है। आरोप है कि मैनेजर ने मालिक से सात लाख रुपये लिए थे।
रकम वापस मांगने पर वह सिलेंडर चोरी करने के बाद गोदाम पर ताला लगाकर गायब हो गया। सिकंदरा क्षेत्र में असोपा अस्पताल के पास नीरज नगर निवासी लोकेश कुमार की शहीद नगर में गैस एजेंसी है। जिसका गोदाम एकता थाना क्षेत्र में देवरी रोड पर है। लोकेश कुमार ने बताया कि गोदाम का मैनेजर फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल सिंह है। वह परिवारिक कारणों से 20 दिन से आगरा से बाहर थे।
गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपने मोबाइल की मदद से वहां की गतिविधियों पर नजर रखते थे। गोदाम के कैमरे 25 जून को बंद होने पर मैनेजर राहुल को काल किया तो उसने बताया कि बिजली नहीं आ रही है। पांच दिन पहले आगरा लौटने पर उन्होंने राहुल को काल किया तो फोन बंद था। लगातार फोन बंद जाने पर वह एक जुलाई को गोदाम पर पहुंचे। वहां पर ताला लगा था।
उन्होंंने ताला तोड़कर गोदाम को चेक किया तो 708 एलीपीजी के खाली सिलेंडर कम थे। लोकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने राहुल को एक वर्ष पहले गोदाम पर मैनेजर रखा था। वह पूर्व में कई एजेंसी में काम कर चुका था। एक वर्ष के दौरान राहुल ने उनसे करीब सात लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम उसने बहन की शादी, पत्नी की डिलीवरी और मां के उपचार के नाम पर ली थी।
जिसे मई में लौटाने का वादा किया था। समय पर रकम नहीं लौटाने पर उससे तकादा किया था। एक गाड़ी में 400 सिलेंडर आते हैं, जिससे आशंका है कि आरोपित ने कई बार में यह सिलेंडर चोरी किए होंगे। जिसके बाद ताला लगाकर गायब हो गया। थानाध्यक्ष एकता सौरभ सिंह ने बताया कि गोदाम मैनेजर राहुल को मुकदमे नामजद किया गया है। उसके पकड़े जाने पर पूछताछ में सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।