Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gwalior Greenfield Expressway: तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा, 18 गांवों की 134 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 07:55 AM (IST)

    Agra Gwalior Greenfield Expressway Update News आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए शासन से बजट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अधिसूचना के लिए ...और पढ़ें

    आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस−वे की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस−वे की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. 2025 में शुरू होगा एक्सप्रेस-वे का काम
    2. नए एक्सप्रेस-वे के लिए तीन दिनों में मिली तीन एनओसी

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए तहसील सदर, खेरागढ़ और फतेहाबाद के 18 गांवों की 134 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। किसानों को चार गुना मुआवजा मिलेगा। 400 किसान दायरे में आएंगे।

    जिला प्रशासन ने अधिसूचना का प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) नई दिल्ली को भेज दिया है। वहीं तीन दिनों में तीन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से चंबल नदी में वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस के साथ ही वन विभाग की एनओसी शामिल है।

    इनर रिंग रोड स्थित रोहता से सुसेरा गांव ग्वालियर मध्य प्रदेश तक 88 किमी लंबा ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनने जा रहा है। छह लेन का एक्सप्रेस-वे 4263 करोड़ रुपये में तैयार होगा। चंबल नदी में 600 मीटर हैंगिंग पुल बनेगा।

    तीन राज्यों की भूमि का होगा अधिग्रहण

    उप्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 100 गांवों की 562 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एक्सप्रेस वे का नेशनल हाईवे नंबर जारी होगा। एनएचएआई ग्वालियर खंड के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने से पहले वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस, वन विभाग मुरैना और सरकारी भूमि की अनुमति मिल चुकी है।

    ये भी पढ़ेंः Family Dispute: सावन में 'सजनी' के संवरने को पति नहीं लाया श्रृंगार का सामान, नवविवाहिता ने छोड़ा ससुराल

    वर्ष 2025 से शुरू होगा निर्माण

    आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस−वे का निर्माण वर्ष 2025 से शुरू होगा। सितंबर में किसानों को चार गुना मुआवजा का वितरण शुरू होगा। इसके लिए 14 अगस्त को एनएचएआई कार्यालय नई दिल्ली में टेंडर खोला जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः यूपी में बनेगा तीसरा एक्सप्रेस-वे: डेढ़ घंटे में आगरा से ग्वालियर का सफर, 4263 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

    पहले चरण की भूमि का अधिग्रहण

    तहसील सदर के गांव सलेमाबाद, पट्टी पचगांई, देवरी, रोहता, खेरागढ़ तहसील के गांव गौहर्रा, फतेहाबाद तहसील के गांव तोर, इनायतपुर। इन सभी गांवों की कुल 17 हेक्टेयर शामिल है।

    दूसरे चरण की भूमि का अधिग्रहण

    तहसील सदर के गांव सलेमाबाद में 2.56 हेक्टेयर, ककरारी में 12.04 हेक्टेयर, देवरी के 7.37 हेक्टेयर, खेरागढ़ तहसील के गांव गौहर्रा में 4.48 हेक्टेयर, बाबरपुर में 5.65 हेक्टेयर, शेरपुर में 9.68 हेक्टेयर, पुसैता में 14.99 हेक्टेयर, महदेवा में 1.67 हेक्टेयर, डाढकी में 1.98 हेक्टेयर, सदूपुरा में 4.19 हेक्टेयर, फतेहाबाद तहसील के गांव तोर में 1.83 हेक्टेयर, फूलपुर में 4.32 हेक्टेयर, करौंधना में 10.09 हेक्टेयर, नगला पाटम में 17.75 हेक्टेयर, लुहेंटा में 19.02 हेक्टेयर। 15 गांवों में कुल 117 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

    रेलवे की मिली एनओसी

    एनएचएआई ग्वालियर खंड को रेलवे की भी एनओसी मिल चुकी है। यह एनओसी मई में मिली थी। जाजऊ से करौंधना के मध्य सबसे बड़ा पुल बनेगा। यह रेल ओवर ब्रिज छह लेन का होगा।