Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा ग्वालियर हाईवे पर हादसा, डंपर की टक्कर से जीजा की मौत; साला घायल

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 27 Jan 2026 06:07 PM (IST)

    धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर मनियां थाने के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति, तोताराम, की मौ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संसू, जागरण-धौलपुर (आगरा)। जिले में नेशनल हाईवे 44 पर मनियां थाने से करीब दो सौ मीटर दूर मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    मनियां थाने के एएसआई प्रद्युमन सिंह ने बताया कि कोटपुरा मनियां निवासी नेमीचंद पुत्र रामकिशन बघेल अपने बहनोई तोताराम पुत्र फूल सिंह बघेल निवासी सांकुरी फतेहाबाद आगरा के साथ किसी काम से धौलपुर गए थे। जहां से लौटते समय मनियां थाने के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

    दुर्घटना में तोताराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेमीचंद बुरी तरह घायल हो गया। जिसे मनियां अस्पताल से हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।