UGC एक्ट के खिलाफ आगरा में सत्याग्रह शुरू, शहीद स्मारक पर जुटा सवर्ण समाज
आगरा में यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने शहीद स्मारक पर सत्याग्रह शुरू किया है। उनकी प्रमुख मांगों ...और पढ़ें
HighLights
सवर्ण समाज की आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग।
एससी-एसटी एक्ट रद्द करने और सवर्ण आयोग गठन की मांग।
जागरण संवाददाता, आगरा। नए यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर मुखर होते जा रहे हैं। शमसाबाद और फिर एत्मादपुर के बाद अब आगरा में शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज के लोग जुट गए हैं। शनिवार से सत्याग्रह शुरू किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज का सत्याग्रह आरंभ हो गया है। इसमें सवर्ण समाज के लोग जुट कर यूजीसी एक्ट वापस लेने, आरक्षण पर पुनर्विचार करने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसमें सवर्ण समाज को एकजुट करने का आह्वान किया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं, अपने अधिकारों की मांग को लेकर यहां पर बैठे हैं। यह सिर्फ एक इशारा है, इसके बाद एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा, इसमें तमाम संगठनों को एकजुट किया जाएगा। सत्याग्रह संयोजक अरुण पाराशर ने बताया, यह सत्याग्रह अनिश्चितकाल के लिए है।
वह यहां दिन रात तब तक बैठे रहेंगे, जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता। संगठन की चार प्रमुख मांगें हैं, इनमें यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससी एसटी एक्ट को रद करने की मांग प्रमुखता से शामिल हैं।
