Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्यप्रदेश से केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कुत्ते को बचाने के चक्कर में दुकानों में घुसी

    By Gajendra Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:06 PM (IST)

    मध्यप्रदेश से केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार आगरा के खंदौली में कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में ती ...और पढ़ें

    खंदौली में अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी कार।

    खंदौली में अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी कार।

    संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। मध्यप्रदेश से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले तीर्थ यात्रियों की कार शुक्रवार तड़के खंदौली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। कार के सामने अचानक कुत्ता आ जाने पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मस्जिद के बाहर बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए।

    गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन या राहगीर नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव बगल घूंसा के पास सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मध्यप्रदेश के शिवपुरी से केदारनाथ धाम उत्तराखंड जा रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया

    जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे बनी दुकानों से जा टकराई। हादसे में कार सवार कपिल शर्मा, राहुल बैरागी और आकाश चौरसिया, निवासी शिवपुरी (मध्यप्रदेश), घायल हो गए। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

    दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दुकानों से टकरा गई। हादसे में घायल श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

    खबरें और भी