विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, टायर फटने से कार ने लगाई कई पलटियां; मासूम बच्ची की मौत

By Ajay Pal Singh Edited By: Prateek Gupta
Updated: Thu, 28 May 2026 07:00 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में मैनपुरी से दिल्ली जा रही एक 7 महीने बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार का टायर फटने से पलटी।

  2. हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 22वें माइलस्टोन पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आगरा के दयालबाग निवासी निशांत अपनी पत्नी वेश्नवी, बच्ची युति उम्र 7 महीने कार से मैनपुरी से दिल्ली जा रहे थे। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 22.500 के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया।

तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। और दूसरी लाइन में चली गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे पति और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा से आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी ने बताया अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।