Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Metro Project: जुलाई से इन रूटों पर भी दौड़ेगी आगरा मेट्रो! चार नए स्टेशनों पर जून में होगा ट्रायल रन

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:03 AM (IST)

    Agra Metro Rail Project आगरा मेट्रो रेल परियोजना में जून से चार नए स्टेशनों पर ट्रायल रन शुरू होंगे। बिजलीघर चौराहा से आरबीएस कॉलेज तक के ये सभी स्टेश ...और पढ़ें

    Agra Metro Rail: आगरा मेट्रो का फाइल फोटो।
    Agra Metro Rail: आगरा मेट्रो का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. जून में शुरू होगा मेट्रो के चार स्टेशनों का परीक्षण
    2. बिजलीघर चौराहा से आरबीएस कॉलेज तक चालू होगी लाइन
    3. कुल 10 स्टेशन जुड़ जाएंगे, टीडीआई माल फतेहाबाद तक पहुंचना रहेगा आसान

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Metro Rail: उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) जून में बिजलीघर चौराहा से आरबीएस कॉलेज तक चार स्टेशनों का परीक्षण शुरू करेगा। यह सभी स्टेशन भूमिगत हैं। इन स्टेशनों में सिविल कार्य पूरे होने जा रहे हैं। ट्रैक पूरी तरह से बन चुका है। चार नए स्टेशन जुड़ने से कुल 10 स्टेशनों में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे आरबीएस कॉलेज से टीडीआई माल फतेहाबाद रोड तक पहुंचना आसान हो जाएगा। शहर में 30 किमी लंबा ट्रैक होगा।

    सिकंदरा तिराहा से टीडीआई मॉल तक पहला कॉरिडोर 14 किमी लंबा होगा। सिकंदरा तिराहा से खंदारी चौराहा तक तीन स्टेशन का निर्माण चल रहा है। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। खंदारी चौराहा से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज तक भूमिगत ट्रैक बन चुका है। ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज से बिजलीघर चौराह तक टनल की खोदाई का कार्य चल रहा है। यह कार्य डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा।

    जून में चार स्टेशनों का परीक्षण

    अप लाइन की टनल का कार्य अंतिम चरण में है। डाउन लाइन का कार्य इस माह के अंत तक पूरा होगा। मई में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा। जून से चार स्टेशनों आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज और एसएन मेडिकल कालेज शामिल हैं। यह सभी भूमिगत स्टेशन हैं। एक माह तक सभी स्टेशनों में मेट्रो का परीक्षण किया जाएगा। यह 45 से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक होगा।

    संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र का कहना है कि जून से चार स्टेशनों में परीक्षण चालू होगा। 31 जुलाई से आमजन के लिए मेट्रो का संचालन शुरू होगा।

    एमजी रोड पर भी कार्य चालू

    यूपीएमआरसी ने एमजी रोड पर भी मेट्रो का कार्य चालू कर दिया है। सुभाष पार्क के सामने डिवाइडर पर कैरीकेडिंग कर दी गई है। दोनों तरफ की एक-एक लेन को बंद कर दिया गया है। एमजी रोड पर सात स्टेशनों का निर्माण होगा। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होगा। एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेंगे। इससे आवागमन में राहत मिलेगी। इनकी ऊंचाई नौ मीटर के आसपास होगी।

    खबरें और भी

    आइएसबीटी में एफओबी का एक सिरा उतरेगा

    आइएसबीटी एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन में एफओबी भी बनेगा। इसका एक सिरा आइएसबीटी परिसर में उतारा जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। जरूरत के हिसाब से लिफ्ट और एस्केलेटर भी होंगे।

    ये भी पढ़ेंः युवती को घर ले जाने लिए हो रही थी लड़ाई, पुलिस पहुंची तो प्रेम की अजब-गजब कहानी का हुआ खुलासा

    ये भी पढ़ेंः मेरठ में ये सड़क 3 मीटर तक होगी चौड़ी, किसको-कितना मिलेगा मुआवजा? 17 मार्च को अधिकारी करेंगे फैसला