Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Metro: तीन महीने तक ये रूट रहेगा परिवर्तित, सात अगस्त से नहीं चलेंगे भारी वाहन; देखिए बदली व्यवस्था

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 09:08 AM (GMT+05:30)

    Agra Metro आगरा में मनःकामेश्वर से ताजमहल पूर्वीगेट तक अभी मेट्रो का संचालन हो रहा है। अब आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इसके लिए चलते ...और पढ़ें

    Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य के चलते आगरा में बदली जाएगी व्यवस्था। सांकेतिक तस्वीर।
    Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य के चलते आगरा में बदली जाएगी व्यवस्था। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यातायात व्यवस्था के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने दी जानकारी
    2. तीन महीने के लिए मार्ग परिवर्तन, कार और दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे

    जागरण संवाददाता, आगरा। एमजी रोड पर सात अगस्त से तीन महीने के लिए यातायात मार्ग परिर्वतन किया जा रहा है। सेंट जोंस चौराहे से राजामंडी चौराहे के बीच मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। जिसके लिए 55 मीटर तक सड़क के दोनों पांच-पांच मीटर जगह ही बचेगी। जिससे कार और दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे। इस दौरान सिटी बसों का आवागमन बंद रहेगा। रात में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। राजकीय वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा परिवर्तित मार्ग से निकाले जाएंगे।

    एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया, एमजी रोड पर आगरा कॉलेज मैदान में मेट्रो स्टेशन की टनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सात अगस्त से एलीवेटेड मेट्रो का काम आरंभ होने वाला है। इसमें स्टेशन भी बनाया जाएगा। जिसके चलते यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है।

    • एमजी रोड पर सेंट जोंस से लेकर राजामंडी चौराहे तक सड़क के 55 मीटर के हिस्से को पांच-पांच मीटर कर दिया जाएगा। जिसके चलते चार और दोपहिया वाहन ही निकाले जाएंगे।
    • सेंट जोंस चौराहे और एसएन इमरजेंसी कट से अन्य प्रकार के वाहन के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
    • चौराहों पर साइनेज लगाए जाएंगे।

    यह रहेगी यातायात व्यवस्था

    1. एसएन इमरजेंसी से बस, बड़े वाहन राजामंडी की ओर नहीं आएंगे।
    2. हरीपर्वत चौराहे से सेंट जोंस की ओर सवारी वाहन, बस व नगर निगम के ट्रक नहीं आएंगे।
    3. सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत की ओर जाने के लिए सुभाष पार्क से वाहनों को पचकुइयां होकर निकाला जाएगा।
    4. पचकुइयां से वाहन, कोठी मीना बाजार, लोहामंडी चौराहा से सेंट जोंस और मदिया कटरा की तरफ जाएंगे।
    5. हरीपर्वत से सुभाष पार्क की तरफ जाने के लिए बड़े और व्यवसायिक वाहनों को दिल्ली गेट, अग्रसेन प्रतिमा मदिया कटरा, तोता का ताल, लोहामंडी, कोठी मीना बाजार, ताज मोटर्स से पचकुइयां होकर निकाला जाएगा

    आगरा मेट्रो का कार्य एमजी रोड पर चल रहा है।

    यातायात पुलिस की यह होगी व्यवस्था

    एसीपी के अनुसार यातायात व्यवस्था संभालने को 120 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें 16 यातायात उप निरीक्षक, 35 आरक्षी, 70 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः Kedarnath Dham Cloud Burst: 'दहशत में जागकर काटी रात, दो KM का रास्ता आठ घंटे में हुआ पूरा', मेरठ के परिवार ने बताई आपबीती

    ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: अधूरी रह गई 10 करोड़ के डीजे की टक्कर, झारखंड का सार्जन और 'रावण' के बीच मुकाबला पुलिस ने रोका

    मेट्रो के भी 20 मार्शल तैनात होंगे। पुलिसकर्मी परिवर्तित यातायात मार्ग पर व्यवस्था संभालेंगे। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। भगवान टॉकीज और सुभाष पार्क की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। एमजी रोड पर प्रतिदिन करीब एक लाख वाहन निकलते हैं। 

    खबरें और भी