Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सामूहिक दुष्कर्म का दंश, एक महीने तक दहशत में घुटती रही युवती; हंसी-ठिठोली करते खुलेआम घूमते रहे आरोपी

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:47 PM (IST)

    सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती एक महीने तक दहशत में रही और धमकी के कारण घटना छिपाए रखी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद पीड़िता न ...और पढ़ें

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। सामूहिक दुष्कर्म का दंश और दहशत को एक महीने तक पीड़िता घुट-घुटकर झेलती रही। आरोपितों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसके साथ विश्वास घात किया। सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद युवती एक महीने तक दहशत में रही। आरोपितों द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के कारण युवती ने वारदात की जानकारी विधवा मां से भी छिपाए रखी।

    वहीं आरोपित आपस में वारदात की चर्चा करते हुए हंसी-ठिठोली करते रहे। प्रसारित वीडियो में भी आरोपित हंसी-ठिठोली करते हुए नजर आ रहे हैं। युवती की आरोपित छोटा से जान पहचान थी। उसी के विश्वास पर वह खेत तक पहुंची थी। स्वजन ने बताया कि खेत में जबरन छोटा के साथ ही विशाल और आकाश ने दुष्कर्म किया। युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई

    पिता के जीवित न होने के कारण युवती इस कदर दहशत में थी कि विधवा मां को भी जघन्य वारदात की जानकारी देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। स्वजन के अनुसार उसके स्वभाव में परिर्वतन नजर आ रहा था। वह घर से बाहर नहीं निकलती थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। अगर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित नहीं होता तो वारदात की सच्चाई उनके सामने नहीं आती।

    वीडियो प्रसारित होने के बाद महिला पुलिसकर्मियों से पीड़ता से रविवार को पूछताछ की तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। आपबीती सुनाते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ ही आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है

    खबरें और भी

    दोस्त ने कर दिया वीडियो वायरल

    आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद युवती का आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाया। समय बीतने के साथ ही आरोपित निश्चित हो गए थे। इस बीच आरोपितों ने वीडियो अपने एक दोस्त को भेज दी।

    पहले तो दोस्त ने युवकों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी हो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होते ही आरोपित की करतूत सभी के सामने आ गई।