Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: आगरा में लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, परिवार है दिल्ली में

    By Ali AbbasEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 11:27 AM (IST)

    Agra News सिकंदरा के गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी की घटना। एक वर्ष से किराए पर रह रहे थे मैनेजर घर के सभी दरवाजे खुले मिले। पत्नी बच्चों क ...और पढ़ें

    Agra News: गुरु तेग बहादुर कॉलाेनी का वह मकान, जहां लिफ्ट कंपनी के मैनेजर ने सुसाइड किया है।
    Agra News: गुरु तेग बहादुर कॉलाेनी का वह मकान, जहां लिफ्ट कंपनी के मैनेजर ने सुसाइड किया है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा में गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। पास ही रखी कुर्सी पर दोनो मोबाइल रखे हुए थे। मैनेजर का परिवार यहां से बाहर रहता है।

    फोन न उठने पर पत्नी ने किया साथियाें को कॉल

    गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले कुलबीर सिंह नेगी एक वर्ष से किराए पर रह रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। कुलबीर की पत्नी सुबह उनके मोबाइल पर कर रही थीं। पति का फोन नहीं उठने पर पत्नी ने उनके कार्यालय में साथी कर्मचारियों को फोन किया। कर्मचारी ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मकान मालिक अंदर गए तो कमरा खुला हुआ था।

    फोन रखे हैं पास

    मैनेजर का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। पास में ही कुर्सी रखी थी, लेकिन वह गिरी नहीं थी। उनका एक पैर बेड पर टिका हुआ था। पास में ही दोनों मोबाइल चार्जिंग में लगे हुए थे। इसके अलावा कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे की परिस्थितियां साजिश की ओर इशारा कर रही थीं। क्योकि खुदकुशी करने वाले की मानसिकता कमरा अंदर से बंद करने की होती है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने आसपास के लोगों से जानकारी की।

    अच्छा था व्यवहार

    कालोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुलबीर का व्यवहार काफी अच्छा था। वह सभी से अच्छी तरह से बातचीत करते थे। उनकी पत्नी बच्चों की पढाई के लिए दिल्ली में रह रही थीं। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि कुलबीर की मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्वजन को सूचना दे दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

    खबरें और भी