Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने प्राचीन बगलामुखी मंदिर में किया पांच कुंडीय यज्ञ, देखें तस्वीर

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 09:59 PM (IST)

    फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को आगरा पहुंचीं। वह यहां शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में होने वाले वेडिंग डायरी इवें ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में पांच कुंडीय यज्ञ किया।
    फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में पांच कुंडीय यज्ञ किया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को आगरा पहुंचीं। वह यहां शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में होने वाले वेडिंग डायरी इवेंट की शो स्टापर होंगी। आगरा पहुंचने पर गुरुवार को वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर पहुंचीं और पांच कुंडीय यज्ञ किया।

    शिल्पा आगरा पहुंचने के बाद पहले अपने होटल पहुंचीं। इसके बाद शाम 5:30 बजे वह आगरा कैंट स्थित मंदिर पहुंचीं। यहां बगलामुखी मंदिर में सेवादार नितिन सेठी ने उन्हें पांच कुंडीय यज्ञ कराया। यज्ञ करीब आधे घंटे से अधिक चला। इसके बाद रात 8:00 बजे वह पति के साथ यहां से रवाना हो गईं। उनका यह दौरा बेहद गोपनीय रहा। इस दौरान शिल्पा मेरून रंग का प्लाजो और हरे रंग का प्रिंटेड टाप पहनी थीं। जबकि राज कुंद्रा क्रीम कलर के प्रिंटेड कुर्ते और काले रंग के पायजामे में थे। उन्होंने मंदिर का भ्रमण कर विभिन्न देवताओं के दर्शन भी किए।

    बहुत प्रभावशाली हैं पंचकुंडीय यज्ञ

    मंदिर सेवादार नितिन सेठी ने बताया कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। पूरा ब्रह्मांड भी इन्हीं पांच तत्वों में समाया है। इसलिए समस्त यज्ञों में यह पंचकुंडीय यज्ञ बहुत शक्तिशाली और प्रभावशील माना जाता है। इसे करने से सभी विकारों और चिंताओं का नाश होता है।