विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में बंद कमरे में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Published: Sun, 23 Aug 2026 12:58 PM (IST)

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बंद कमरे में जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 11 जुआरियों को आगरा के कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया गया।

  2. पुलिस ने जुआरियों से 51 हजार रुपये नकद बरामद किए।

  3. ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में बंद कमरे में चल रहा था जुआ।

जागरण संवाददाता, आगरा। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और सट्टेबाजी रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, इसी के तहत ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर स्थित कृष्णा नगर में बंद कमरे में जुआ खेलते 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जुआरियों से 51 हजार रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में श्यामवीर निवासी फिरोजाबाद, ओम प्रकाश शर्मा निवासी दयालबाग, रोहित यादव अंकित, दिनेश चंद, मोनू, जितेंद्र, बृजेश, पंकज, रवि कुमार शाक्य और गोलू सभी निवासी बल्केश्वर हैं।