विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: डब्ल्यूपीएल में आगरा की बेटी पूनम और दीप्ति को मिला मौका, महिला प्रीमियर लीग के लिए आज मुंबई में लगेगी बोली

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 09 Dec 2023 12:25 AM (IST)

Agra महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में शनिवार को बोली लगाई जाएगी। डब्ल्यूपीएल में शहर से पूनम और दीप्ति ...और पढ़ें

Agra News: नीलामी सूची में शामिल ना होने से निराशा
Agra News: नीलामी सूची में शामिल ना होने से निराशा

HighLights

  1. डब्ल्यूपीएल में पूनम और दीप्ती काे मौका
  2. बीते वर्ष शहर से छह महिला खिलाड़ियों के नाम थे सूची में
  3. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राशी कनौजिया का नाम भी नहीं

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में शनिवार को बोली लगाई जाएगी। डब्ल्यूपीएल में शहर से पूनम और दीप्ति का नाम रिटेनर लिस्ट में हैं।

इसके साथ रेलवे टीम से खेलने वाली आरुषी और श्वेता का नाम बोली की सूची में है, दोनों खिलाड़ी आगरा में तैनात हैं। शहर से किसी नए खिलाड़ी का नाम नीलामी की सूची में नहीं है। जिससे उभरते हुए खिलाड़ियों में निराशा है। बीते वर्ष हुए डब्लूपीएल में ताजनगरी के छह खिलाड़ियों के नाम सूची में था। वहीं, रेलवे से खेलने वाली दोनों खिलाड़ियों काे दूसरी बार मौका मिला है।

नीलामी सूची में शामिल ना होने से निराशा

आगरा में महिला क्रिकेटरों की नर्सरी है, लेकिन महिला प्रीमियर लीग में शहर की महिला क्रिकेटरों को अपेक्षित अवसर नहीं मिला। पिछली बार छह खिलाड़ियों के नाम चर्चा में थे, जिसमें पूनम यादव और दीप्ती शर्मा के खरीददार मिले थे। इस बार दोनों खिलाड़ियों को रिटेनर की सूची में रखा गया है, लेकिन कोई नया खिलाड़ी शहर का डब्ल्यूपीएल की नीलामी सूची में नहीं होने से निराशा है।

क्रिकेट के जानकार भी इससे हैरान

इंडिया रेलवे की ओर आगरा में पोस्टेड दिल्ली की आरुषी गोयल और औरंगाबाद की श्वेता माने दूसरी बार सूची में हैं। इस बार रेलवे की सुष्मिता नेगी काे मौका नहीं मिला है। वहीं, शहर की क्षमा सिंह, राशि कनौजिया, अंजली सिंह, अल्मास भारद्वाज का नाम इस बार सूची में नहीं है। पुराने दो ही खिलाड़ियों का नाम रिटेन सूची में गया है। शहर के उभरते हुए नए खिलाड़ियों को मौका न मिलने से उनमें जहां निराशा है। वहीं क्रिकेट के जानकार भी इससे हैरान हैं।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार क‍िन्नरों को बड़ी सौगात देने की कर रही तैयारी, समाज कल्याण विभाग ने बनाया प्रस्‍ताव

खिलाड़ियों को और मेहनत करती हाेगी। सभी को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मनोबल और हौसला सभी को रखना होगा।

-मनोज कुशवाहा, क्रिकेट कोच

राशी कनौजिया का नाम होना चाहिए था। वह एक बेहतरीन महिला खिलाड़ी है। किसी को निराश नहीं होना होगा।

-केके शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी

खिलाड़ी हमेेशा अपना बेस्ट देता है। सूची में नाम नहीं होने से निराश नहीं होना चाहिए, हर चीज नई सीख देती है।

-राशी कनौजिया, भारतीय महिला क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- Gyanvapi case: ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व वाद में HC का फैसला सुरक्षित, ASI से सर्वे कराने संबंधी आदेश के खि‍लाफ हैं दो याच‍िका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।