विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंच सका परिचालक भाई, तो बहन ने बीच रास्ते में ही बस रुकवाकर बांधी राखी

Published: Fri, 28 Aug 2026 10:07 PM (IST)

रक्षाबंधन पर ड्यूटी के कारण घर न जा पाने वाले रोडवेज परिचालक भाई को बहन ने आगरा-बाह रोड पर बस रुकवाकर राखी बांधी।

बहन पुष्पा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते संविदा परिचालक नारायण सिंह

बहन पुष्पा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते संविदा परिचालक नारायण सिंह

HighLights

  1. बहन ने ड्यूटी पर तैनात भाई को राखी बांधी।

  2. आगरा-बाह रोड पर भाऊपुरा गांव में बस रुकवाई।

  3. भाई ने बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जागरण संवाददाता, आगरा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का रिश्ता ऐसा होता है, जो दूरी और व्यस्तता की दीवार भी तोड़ देता है। रक्षाबंधन पर ड्यूटी के कारण छुट्टी न मिल पाने वाले रोडवेज परिचालक भाई को बहन ने रास्ते में ही राखी बांधकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

भावुक कर देने वाला यह दृश्य बाह- आगरा रोड पर स्थित भाऊपुरा गांव में देखने को मिला। भदावर बाह डिपो की बस संख्या यूपी78एचटी5960 से संविदा परिचालक जरार निवासी नारायण सिंह बाह से सवारी लेकर नोएडा जा रहे थे।

भाई ने बहन के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रक्षाबंधन के दिन ड्यूटी होने के कारण वह घर जाकर बहन से राखी नहीं बंधवा सके। भाई की व्यस्तता को देखते हुए मुड़िया पुरा निवासी उनकी बहन पुष्पा ने अलग ही तरीका निकाला।

उन्होंने गांव बाह-आगरा रोड पर स्थित भाऊपुरा पर बस ही को रुकवा लिया। बस रुकते ही पुष्पा ने भाई नारायण सिंह की कलाई पर राखी बांधी और घेवर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाई ने भी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नारायण सिंह नोएडा रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- आजम खां की मुंहबोली बेटी एकता ने सपा विधायक कमाल अख्तर को बांधी राखी, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल