आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मृत्यु; खंदौली में हुआ हादसा
आगरा के खंदौली में आलू से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी हरिओम (40) की मौके पर ही मौत ह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सूत्र, जागरण-खंदौली (आगरा)। आलू से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने फैक्ट्री से घर जा रहे स्कूटी सवार कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। सादाबाद, हाथरस के वेदई गांव निवासी 40 वर्षीय हरिओम पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा टेढ़ी बगिया स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी थे।
वह गुरुवार शाम सात बजे अपने गांव से फैक्ट्री जा रहे थे। उनके साथ बेलौठ, खंदौली निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल सिंह भी थे। पोइया के पास पीछे से तेज गति से आई आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में हरिओम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रेमपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।