Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन का पहला सोमवार: आगरा में रविवार शाम से ही लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो एंट्री पास कैंसिल...ये है प्लान

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    श्रावण मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा और मेलों के कारण आगरा में 2 अगस्त शाम 4 बजे से 3 अगस्त तक व्यापक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। सभी नो-एंट्री ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त) को शहर में कांवड़ यात्रा, प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक और श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किया है। आगरा महानगर की आंतरिक व बाह्य यातायात प्रणाली में बड़े स्तर पर डायवर्जन लागू किया गया है।

    यातायात पुलिस के अनुसार, नई व्यवस्था 2 अगस्त की शाम 4 बजे से लागू होकर 3 अगस्त को कार्यक्रम व मेले की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त, 2 अगस्त की रात 11:00 बजे खुलने वाली नियमित नो-एंट्री नहीं खुलेगी और पहले से जारी सभी नो-एंट्री पास व अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे। हालांकि, आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड) को बिना किसी रुकावट के निकाला जाएगा

     

    बाह्य और हाईवे यातायात के लिए प्रमुख बदलाव

    मथुरा-फिरोजाबाद हाईवे (NH-19): एनएच-19 पर मथुरा और फिरोजाबाद के बीच यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहनों को रूनकता से दक्षिणी बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा।

    हाथरस और अलीगढ़ मार्ग: हाथरस की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सादाबाद से ही सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होकर NH-19 पर निकलेंगे।

    यमुना एक्सप्रेस-वे व जलेसर: एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन खंदौली के बजाय कुबेरपुर से उतरेंगे। जलेसर (एटा) के वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर एनएच-19 पर जाएंगे।

    ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़: इस रूट के भारी वाहन ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर NH-19 से कुबेरपुर कट पकड़कर एक्सप्रेस-वे की तरफ भेजे जाएंगे।

    फतेहाबाद व शमशाबाद मार्ग: फतेहाबाद से आने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड से गुतिला अंडरपास (जवाहर पुल) होकर निकलेंगे। वहीं शमशाबाद से आने वाले भारी वाहनों को शमशाबाद चौराहे से इरादतनगर-सैंया की तरफ मोड़ा जाएगा।

    शहर प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध: वाटरवर्क्स, भगवान टॉकीज, बोदला, सिकंदरा, रामबाग, एत्माद्दौला, तोरा चौकी और शाहपुर चुंगी समेत शहर के सभी एंट्री पॉइंटों पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा।

     

    प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास ऐसा रहेगा रूट


    श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर (सदर): फूल सैय्यद चौराहा और अमर होटल तिराहे से शमशाबाद रोड की तरफ भारी व मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

    खबरें और भी

    हल्के चार पहिया वाहन अमर होटल से गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आ सकेंगे। आगरा से शमशाबाद जाने वाले वाहन तोरा चौकी-एकता चौकी या रमाडा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।


    श्री रावली महादेव मंदिर (रकाबगंज): साईं की तकिया, छीपीटोला व टंकी चौराहे की ओर से मैटाडोर, लोडर, टूरिस्ट और रोडवेज़ बसें मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगी। बसों को क्लब चौराहा और साईं की तकिया से डायवर्ट किया जाएगा।

    श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर (मंटोला): चिम्मन पूरी चौराहा, दरेसी 1 व 2 और हाथीघाट तिराहे से किसी भी बड़े वाहन को मनकामेश्वर मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

    श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर (शाहगंज): पृथ्वीनाथ फाटक से मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

    यातायात पुलिस की अपील व हेल्पलाइन

    आगरा यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या आपातकालीन स्थिति के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9554457886 पर संपर्क किया जा सकता है।