विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछ

Published: Mon, 16 Sep 2024 04:43 PM (IST)

आज आगरा को चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का ...और पढ़ें

आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन रवाना
आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन रवाना

HighLights

  1. आगरा से 7.40 घंटे में वाराणसी पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन
  2. आज ट्रेन में यात्री निश्शुल्क कर सकेंगे यात्रा
  3. शुक्रवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra-Varanasi Vande Bharat Train: वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन सोमवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। ट्रेन का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। 7.40 घंटे में वंदे भारत ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएंगी। उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन में यात्री निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन के नियमित संचालन के लिए शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे यात्री

वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम 4.15 बजे रवाना हुई। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के वर्चुअली शुभारंभ के बाद आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन में 250 स्कूली बच्चों के साथ अन्य यात्री निश्शुल्क यात्रा करेंगे।

ट्रेन टूंडला स्टेशन पर शाम 5.05 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद शाम 6.05 बजे इटावा पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद 7.50 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यहां से चलेगी और रात 11.55 बजे ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएगी। 30 मिनट रुकने के बाद ट्रेन वापस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए आएगी। यह शेड्यूल केवल उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के लिए जारी हुआ है।

आगरा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होगा, लेकिन इसके लिए शेड्यूल और किराए का नोटिफिकेशन अभी नहीं हुआ है।

7.40 घंटे में आगरा कैंट से वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन

समारोह में भाग लेने के लिए चलाई गईं तीन वंदे भारत आगरा बनारस वंदेभारत के शुभारंभ के लिए लोगों को आगरा कैंट स्टेशन तक लाने के लिए छह से 21 कोच की तीन वंदे भारत चलाई गई हैं। सोमवार को टूंडला से आगरा कैंट, कानपुर से आगरा कैंट और बनारस से आगरा कैंट तक चलेंगी। ये शाम को आगरा कैंट पहुंच जाएंगी।

इन ट्रेनों से आने वाले यात्री आगरा कैंट से आगरा बनारस वंदे भारत में बैठेंगे और जहां से आएं हैं उस स्टेशन पर उतर जाएंगे। अब तक आगरा होकर चल रही हैं तीन वंदे भारत ट्रेन आगरा होकर अब तक तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। हजरत निजामुद्दीन-भोपाल वंदे भारत, खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन और उदयपुर-आगरा वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: 7.40 घंटे में आगरा से वाराणसी का सफर; पहले दिन फ्री यात्रा करेंगे यात्री, आगरा को चौथी वंदे भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।